{"_id":"8515817ff05529d42f99644be2ed32ed","slug":"the-raid-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौला गेट पर ताबड़तोड़ छापे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गौला गेट पर ताबड़तोड़ छापे
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी/हल्दूचौड़
Updated Mon, 16 Feb 2015 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन के नेतृत्व में दूसरे दिन भी गौला के गेटों पर संयुक्त टीम ने छापे मारे। छापे में 36 डंपरों का चालान करने के साथ ही 11 वाहनों को सीज किया गया। कार्रवाई को लेकर गौला खनन संघर्ष समिति के पदाधिकारी और डंपर स्वामियों ने जमकर हंगामा भी किया।
विज्ञापन
शनिवार को एसडीएम पंकज उपाध्याय के निर्देशन में टीम ने गौला गेट पर छापा मारा। इसमें वाहनों में ओवर लोडिंग की शिकायत मिली थी। रविवार को फिर एसडीएम पंकज उपाध्याय, सिटी मजिस्ट्रेट आरडी पालीवाल, लालकुआं तहसीलदार, सीओ राजेंद्र ह्यांकी, सीओ बचन सिंह राणा, एआरटीओ डा. गुरदेव सिंह ने अलग-अलग टीम बनाकर एक साथ आंवलागेट, इंद्रानगर, शीशमहल, इमलीघाट पर ताबड़तोड़ छापे मारे।
विज्ञापन
छापा पड़ते ही खनन क्षेत्र में खलबली मच गई। एसडीएम उपाध्याय ने जैसे ही आंवलागेट पर वाहनों के कागजात की चेकिंग करनी शुरू की तो वहां पहुंचे खनन समिति के अरशद अयूब, मनोज मठपाल, पम्मी सैफी ने विरोध करने के साथ ही हंगामा शुरू कर दिया। उनका कहना था वाहनों के कागजातों की वन निगम और आरटीओ विभाग के माध्यम से जांच होती है, इसके बाद ही खनन कार्य में वाहनों को लगाया जाता है।
विज्ञापन
ऐसे में एक निश्चित समय तय कर दिया जाए, जब वाहनों की जांच हो। वहीं, शीशमहल गेट पर जब सीओ, एआरटीओ की टीम पहुंची, तो खनन क्षेत्र से डंपर निकालने को लेकर कई वाहन चालक तैयार नहीं हुए। काफी देर तक लुकाछिपी का खेल चलता रहा। लालकुआं पुलिस टीम ने मोटाहल्दू, बेरीपडाव, हल्दूचौड़, देवरामपुर एवं इमलीघाट समेत पांच गौला गेटों पर छापे मारकर गड़बड़ी पकड़ी। एसडीएम उपाध्याय ने बताया कि जिन डंपरों को सीज किया गया है, उसमें फिटनेस फेल होने के साथ ओवर लोड थे। 36 वाहनों का ओवरलोडिंग, फिटनेस फेल, लाइसेंस न होने पर चालान किया गया है।