फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The missing man's body was found in Nainijil

लापता युवक का शव नैनीझील में मिला

Sun, 05 Jul 2015 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल।
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल। Updated Sun, 05 Jul 2015 01:41 AM IST
विज्ञापन
बुधवार से लापता युवक का शव शनिवार को नैनीझील में मिला। तल्लीताल थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया। इसे पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मल्लीताल निवासी पालिका कर्मचारी हेम चंद्र पंत की ओर से मल्लीताल कोतवाली में पुत्र ललित मोहन पंत (22) की गुमशुदगी दर्ज कराई।

कहा कि बुधवार को वह मार्निंग वाक के लिए घर से निकला, लेकिन तब से घर नहीं लौटा। शनिवार सुबह सात बजे पुलिस कर्मी एनएन जोशी ने तल्लीताल ठंडी सड़क में पाषाण देवी मंदिर के समीप युवक का शव देखा।
विज्ञापन


 सूचना के बाद एसआई संजय बृजवाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराया। परिजनों के मुताबिक युवक मालरोड स्थित मून गिफ्ट शाप में कार्य करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार में किसी तरह का कोई विवाद नहीं था। तेज वर्षा में मां के मना करने के बाद भी वह मार्निंग वाक के लिए चला गया। डीएसबी से स्नातक युवक की मौत से परिजन सकते में हैं।

हालांकि परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। इधर पालिका कार्यालय में भी शोक सभा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed