{"_id":"ba7f48be322f5025313879d893572f37","slug":"the-driver-of-dairy-trick-flown-80-thousand-rupees-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेयरी के ड्राइवर को झांसा देकर 80 हजार रुपये उड़ाए ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डेयरी के ड्राइवर को झांसा देकर 80 हजार रुपये उड़ाए
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
Updated Thu, 07 Jan 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर रोड पर आंचल डेयरी के ड्राइवर को दिनदहाड़े झांसा देकर उचक्कों ने 80 हजार रुपये साफ कर लिए। पुलिस इस मामले में छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस घटना के तह तक जाने के लिए सीसीटीवी फुटेज को खंगालेगी।
विज्ञापन
इंदिरानगर -2 बिंदुखत्ता निवासी पवन मिश्रा आंचल डेयरी में ड्राइवर हैं। बुधवार सुबह करीब दस बजे चालक अपने सहायक मुकेश उर्फ छोटू के साथ दूध के पैसे का तगादा कर रहे थे। रामपुर रोड स्थित एक टायर शो रूम के सामने पिकअप खड़ी कर चालक ने मुकेश को श्रद्धा जनरल स्टोर से पैसे लाने के लिए भेजा।
विज्ञापन
इसी समय दो लोग पैदल आए। एक खुद को शोरूम का मालिक बता रहा था। उसने चालक से एक हजार रुपये का फुटकर मांगा। चालक ने उसे दस-दस रुपये की गड्डी दे दी। इसके बाद फिर पठानी शूट पहने एक व्यक्ति ने एक हजार रुपये के फुटकर मांगे। चालक पैसे देने लगा तो उसने सौ-सौ रुपये के नोट मांगे।
विज्ञापन
खुद को शोरूम का मालिक बताने वाले ने पैसा रखने के लिए उन्हें एक थैला दिया। थैला लेते ही वह बेहोश से हो गए। होश आने पर उन्होंने देखा कि दोनों काले रंग की पल्सर बाइक में जा रहे थे, उनके करीब 80 हजार रुपये गायब थे। चालक ने टीपीनगर पुलिस चौकी को घटना के बारे में बता दिया है।
सूचना पर पुलिस ने मौके का मुआयना किया। चालक का कहना है कि उसने बाइक का नंबर नोट नहीं किया है। कोतवाल ने इस मामले में बेस अस्पताल के पास खड़े बरेली के तीन और हल्द्वानी के तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। ये तीनों अस्पताल के सामने माला बेचते हैं।