फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The couple's trial on extortion and embezzlement

दंपति पर रंगदारी और गबन का मुकदमा

Wed, 13 Jan 2016 12:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Wed, 13 Jan 2016 12:53 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 एसकेएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल की महिला एकाउंटेंट और उसके पति के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने रंगदारी के साथ साढ़े तीन लाख के गबन का मुकदमा दर्ज कराया है। स्कूल प्रबंधक का आरोप है कि पैसा मांगने पर महिला एकाउंटेंट के पति ने उनकी गाड़ी रोककर धमकी दी थी और पांच लाख रुपये रंगदारी मांगी थी। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है।

डहरिया स्थित एसकेएम स्कूल के प्रबंधक उमेश जोशी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी कि उन्होंने पांडे निवास गोरखपुर निवासी राखी जोशी पत्नी शेखर जोशी को 12 दिसंबर 2013 में लेखा लिपिक के पद पर नियुक्त किया था। कुछ दिनों तक लिपिक ने काम ठीक किया लेकिन पति के बहकावे में आकर उसने बच्चों की फीस को अपने घर रखना शुरू किया। साढ़े तीन लाख रुपये का गबन प्रकाश में आने पर उन्होंने काफी दबाव बनाया। इस मामले को पुलिस के समक्ष भी उठाया। इसके बाद महिला ने दो लाख 95 हजार रुपये वापस किया लेकिन 38 हजार 680 रुपये नहीं मिल पाए। इसके बाद पैसा मांगने पर राखी का पति आग बबूला हो गया और रंगदारी के रूप में पांच लाख रुपये मांगने लगा। धमकी दी कि पैसा नहीं दिया तो जान से मार दिया जाएगा। इस मामले में उसने हीरानगर में कार को रोक लिया था। पुलिस ने आरोपों के आधार पर राखी जोशी और उनके पति शेखर जोशी सहित अन्य दो लोगों के खिलाफ धारा 384 और 406 के तहत नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed