फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Students put the hanging

पालीटेक्निक की छात्रा ने लगाई फांसी

Mon, 30 Mar 2015 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कालाढूंगी
ब्यूरो/अमर उजाला, कालाढूंगी Updated Mon, 30 Mar 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
Students put the hanging

राजकीय पालीटेक्निक कालाढूंगी की कंप्यूटर साइंस तृतीय वर्ष की छात्रा ने फंदे में झूलकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें छात्रा ने खुद के गलत रास्ते पर जाने का जिक्र किया है।

विज्ञापन


कालाढूंगी बंदोबस्ती निवासी चनीराम की 22 वर्षीय पुत्री मीना आर्या ने शनिवार रात करीब 9 बजे अपने कमरे में दुपट्टे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। भाई ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें लिखा है कि ‘मम्मी-पापा मेरी वजह से आपको लोगों की जिल्लत भरी बातें सुननी पड़ती हैं, मैं गलत रास्ते में नहीं जाना चाहती थी, किंतु मैं अब गलत रास्ते में चल चुकी हूं मुझे माफ करना’।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष केआर पांडे ने बताया कि मृतका राजकीय पालीटेक्निक कालाढूंगी में कंप्यूटर साइंस की अंतिम वर्ष की छात्रा थी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, आत्महत्या के कारणों की तफ्तीश की जा रही है। इधर, छात्रा के पिता ने अपने करीबी रिश्तेदार पर उनकी बेटी को परेशान करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed