{"_id":"c955d6deb1a83a8b58669ad84d3e7f11","slug":"student-receives-threats-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा को मिली धमकी तो कोतवाली पहुंची","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा को मिली धमकी तो कोतवाली पहुंची
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Mon, 30 Mar 2015 12:51 AM IST
विज्ञापन
परिवार के विवाद को लेकर स्नातक की छात्रा को रविवार शाम फोन पर धमकी मिली है। इस पर छात्रा शिकायत लेकर कोतवाली पहुंची। कोतवाल का कहना है कि छात्रा ने तहरीर नहीं दी है। लगता है कि उसकी हालत ठीक नहीं थी।
विज्ञापन
रामगढ़ से एक युवक लड़की को भगाकर ले गया था। युवक की बहन हल्द्वानी में रहकर बीए द्वितीय वर्ष में पढ़ाई कर रही है। रविवार शाम छात्रा को एक लड़के ने देहरादून से फोन कर धमकी दी कि जैसा तेरे परिवार का हाल किया, वैसा हाल तुम्हारे साथ किया जाएगा। लड़की ने कोतवाली आकर बताया कि उसका भाई एक लड़की को भगाकर ले गया था। इसके बाद विरोधियों ने उसके पिता-माता को पीटा था।
विज्ञापन
हालत बिगड़ने पर पिता को चंडीगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब उसे देहरादून से धमकी भरा फोन आया है। कोतवाल आरएस मेहता ने बताया कि मामला रामगढ़ से जुड़ा है। लड़की यहां पढ़ाई करती है। उसकी बातों में कोई वजन भी नहीं है। छात्रा को उसका भाई कोतवाली से पकड़कर ले गया है। उसकी हालत ठीक नहीं लग रही थी।
विज्ञापन