{"_id":"e3a29ecce9cbf095847be5b52713f9cd","slug":"stove-exploded-scorched-young-man-succumbs-to-injuries-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टोव फटने से झुलसे युवक ने दम तोड़ा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्टोव फटने से झुलसे युवक ने दम तोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
Updated Mon, 11 Jan 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
स्टोव फटने से झुलसे युवक की सुशीला तिवारी अस्पताल में उपचार के दौरान रविवार को मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बजुका मल्लीताल निवासी शंकर दत्त फुलारा (34) सात जनवरी को अपने घर में खाना बना रहे थे। इसी समय स्टोव फटने से वह बुरी तरह झुलस गए। परिजनों ने पहले बीडी पांडे अस्पताल में इलाज कराया लेकिन हालत गंभीर होने पर उनको सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन