फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Slip the arm vein only son died

इकलौते बेटे ने हाथ की नस काटकर जान दी

Tue, 23 Aug 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी Updated Tue, 23 Aug 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
Slip the arm vein only son died
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
हिम्मतपुर मल्ला श्री विहार कालोनी फेज -2 स्थित घर में एक युवक बिस्तर पर मृत पड़ा मिला। युवक के बाएं हाथ की नस कटी थी और चेहरा नीला पड़ा था।
विज्ञापन


पुुलिस ने खिड़की का शीशा तोड़कर शव को बाहर निकाला। पुलिस का अनुमान है कि जहर खाने के बाद हाथ की नस काटकर युवक ने आत्महत्या की होगी।

पूछताछ से पता चला कि युवक अपने परिवार का इकलौता बेटा था। इन दिनों घर पर वह अकेला था। रक्षाबंधन के लिए उसकी मां अपने भाई के पास दुबई गयी हैं।

कमरे की तलाशी के दौरान सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस युवक के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगालकर प्रेम प्रसंग के एंगल से भी घटना की जांच कर रही है।  

हिम्मतपुर मल्ला श्री विहार कालोनी फेज -2 निवासी दिव्यांशु तिवारी (26) पुत्र स्व. ललित मोहन तिवारी लामाचौड़ स्थित ह्वाइट हाल स्कूल में एकाउंटेंट था और ट्यूशन भी पढ़ाता था।

सोमवार को मकान के भूतल पर रहने वाली महिला किराएदार ने दिव्यांशु को आवाज लगाई तो अंदर से कोई उत्तर नहीं मिला। इसके बाद ह्वाइट हाल स्कूल के कर्मचारी उसे बुलाने के लिए आए।
विज्ञापन


उन्होंने खिड़की के शीशे से अंदर झांककर देखा तो दिव्यांशु बिस्तर पर बेसुध पड़ा था। घटना की सूचना मिलने के बाद मुखानी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने खिड़की का शीशा तोड़कर दरवाजा खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद कमरे में जाकर मौके का मुआयना किया। युवक के बाएं हाथ की नस कटी थी। बिस्तर में खून सूखा था और चेहरा नीला पड़ा था। पुलिस का अनुमान  है कि जहर खाने के बाद युवक ने ब्लेड से नस काटी होगी।

तलाशी के दौरान पुलिस ने मोबाइल को कब्जे में ले लिया। पूछताछ से पता चला कि दस दिन पहले युवक की मां आशा तिवारी रक्षाबंधन के लिए अपने भाई पुष्कर सती के पास दुबई गयी हैं।

घटना की सूचना मिलने पर बड़ी बहन गरिमा अपने पति पीयूष के साथ घर पर पहुंची। उन्होंने बताया कि दिव्यांशु एमबीपीजी कालेज से प्राइवेट बीए कर रहा था। थानाध्यक्ष एके वर्मा को आशंका है कि युवक का किसी से प्रेम प्रसंग तो नहीं चल रहा था।

युवक के मोबाइल की कॉल डिटेल से इस मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

रविवार शाम से था मोबाइल स्विच ऑफ

दोस्त धीरेंद्र नैनवाल ने बताया कि रविवार को दिव्यांशु ट्यूशन पढ़ाने गया था। उसने ट्यूशन के बाद दिव्यांशु से स्कूटी से घर छोड़ने को कहा था। उसने फोन किया तो उसका मोबाइल स्विच ऑफ था।


नीलियम कालोनी निवासी दोस्त मयंक ने बताया कि ट्यूशन पढ़ाते समय दिव्यांशु से बात हुई थी। कुछ देर बाद शाम छह बजे उसका मोबाइल स्विच ऑफ मिला।

युवक के जीजा पीयूष ने बताया कि रक्षाबंधन पर वह घर पर आए थे। दिव्यांशु ने किसी समस्या के बारे में नहीं बताया।

चाचा ने की जांच की मांग

भतीजे की मौत की सूचना मिलने पर कुसुमखेड़ा में रहने वाले चाचा हरीश तिवारी भी घर पर पहुंच गए। उन्होंने घटना के संबंध में थानाध्यक्ष एके वर्मा से गहनता से जांच करने की मांग की।

उधर पुलिस ने डस्टबिन में पड़े कागजों को भी खंगाला लेकिन सुसाइड नोट नहीं मिला। पासवर्ड के चलते दिव्यांशु का मोबाइल भी नहीं खुल पाया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed