{"_id":"3cb392d90d0b7edf564be136d1febc51","slug":"sex-racket-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"संचालिका, दलाल सहित चार पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संचालिका, दलाल सहित चार पकड़े
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर
Updated Sun, 15 Feb 2015 01:58 AM IST
विज्ञापन
एंटी ह्यूमन ट्रेफिकिंग सेल के प्रभारी ने रामनगर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। उनकी टीम ने रैकेट चलाने वाली संचालिका, दलाल समेत चार को पकड़ा है।
विज्ञापन
सेल प्रभारी डीएल वर्मा ने बताया कि दो माह पहले उन्हें खबर मिली कि क्षेत्र में देह व्यापार का धंधा करने वाले लोग सक्रिय हैं। जिस पर उन्होंने जांच के दौरान मिले कुछ नामों को चिन्हित करते हुए उनसे कालगर्ल सप्लाई के लिए संपर्क साधा। तय रणनीति के तहत कालगर्ल के दलाल इरफान से पंद्रह हजार रुपए में तीन कालगर्ल का सौदा किया, जिसके तहत दलाल को पांच हजार रुपए एडवांस दिए गए और शेष रकम कालगर्ल सप्लाई के समय देने का वादा किया गया।
विज्ञापन
वर्मा ने बताया कि शनिवार को दलाल का उनके पास फोन आया तो उन्होंने टीम के साथ जाल बिछाकर दलाल को तीन महिलाओं के साथ रिंगोड़ा के पास धर दबोचा। पकड़े गए लोगों में दलाल इरफान अल्वी निवासी रेलवे पड़ाव एवं गिरोह की संचालिका और दो महिलाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
वर्मा ने बताया कि पकड़े गए दलाल और संचालिका के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है, जबकि दो महिलाओं को काउंसलिंग के लिए स्वयंसेवी संस्था को सौंपा जा रहा है। गिरोह को पकड़ने वाली टीम में वर्मा के अतिरिक्त महिला कांस्टेबल खष्टी शैला, प्रदीप जोशी, अनिल फुलोरिया, आनंद गिरी, मुन्ना सिंह, बृजमोहन बहुगुणा आदि थे।