{"_id":"2ea74cb6e96f07151358c40678866815","slug":"police-cordon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों की मारपीट के बाद प्रापर्टी डीलर अगवा!","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्चों की मारपीट के बाद प्रापर्टी डीलर अगवा!
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Thu, 26 Mar 2015 01:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौजाजाली में बुधवार रात बच्चों के बीच मारपीट के बाद एक पक्ष ने प्रापर्टी डीलर तौकीर को तमंचे के बल पर अगवा कर लिया। घटना से गुस्साए लोगों ने बनभूलपुरा थाने का घेराव किया। पुलिस ने लाठी भांजकर भीड़ को खदेड़ा। पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। साथ ही इस मामले में एक कांग्रेसी नेता से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
गौजाजाली निवासी प्रापर्टी डीलर तौकीर के बेटे इमरान उर्फ राजा और लाइन नंबर एक निवासी बीकॉम द्वितीय वर्ष के छात्र जुबेर के बीच पुराने मामले को लेकर मारपीट हो गई। इसकी जानकारी मिलने पर कांग्रेस नेता शहनवाज ने दोनों युवकों को बैठाकर समझौता करा दिया। इस मामले में तौकीर की पत्नी नसरीनजहां ने आरोप लगाया कि उसके पति को कुछ लोगों ने तमंचे के बल पर अगवा कर लिया है। घटना उस समय हुई जब उसके पति घर में खाना खा रहे थे।
विज्ञापन
पति का पता नहीं लगने पर उन्होंने पड़ोसियों को जानकारी दी। इसके बाद गुस्साई भीड़ ने थाना घेर लिया। पुलिस ने भीड़ को खदेड़ लिया। वहीं, कांग्रेस नेता ने आरोप को निराधार बताया है। कहा कि उसका अपहरण में कोई हाथ नहीं है। थानाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बृजवाल का कहना है कि तौकीर कहीं गायब हो गया है। कि शीघ्र ही घटनाक्रम का पटाक्षेप कर दिया जाएगा।
विज्ञापन