{"_id":"58bb18084f1c1b524383161e","slug":"ngos-make-off-with-millions-of-unemployed","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरोजगारों से लाखों रुपये लेकर एनजीओ चंपत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेरोजगारों से लाखों रुपये लेकर एनजीओ चंपत
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
Updated Sun, 05 Mar 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
बेरोजगारों से लाखों रुपये लेकर एनजीओ चंपत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालाढूंगी रोड पीलीकोठी स्थित एक एनजीओ के अधिकारियों ने रोजगार के सपने दिखाकर बेरोजगार युवकों से 500-500 रुपए वसूल किए और बाद में चंपत हो गए। एनजीओ का कार्यालय बंद होने पर बेरोजगारों की भीड़ कार्यालय पर लग गई।
विज्ञापन
इस मामले में परेशान लोगों ने सीओ से लिखित शिकायत की है। आरोप लगाया कि एनजीओ प्रदेश के करीब दस हजार लोगों से पैसा लेकर चंपत हुई है। देवलचौड़ निवासी सतीश भट्ट ने बताया कि एनजीओ ने जनवरी 2017 में सपना दिखाया था कि स्वास्थ्य के लिए सर्वे करने पर उनको दस हजार रुपए प्रतिमाह मिलेगा।
विज्ञापन
एनजीओ का सदस्य बनने के लिए सिर्फ 500 रुपए फीस ली जाएगी। एनजीओ ने देहरादून स्थित मुख्यालय में साक्षात्कार लेने के बाद हल्द्वानी की पूजा शाह को राज्य कार्यक्रम अधिकारी नियुक्त किया था। संस्था के लुभावने सपनों में आकर कुमाऊं के हजारों लोग सदस्य बन गए और सर्वे करने लगे।
विज्ञापन
शुक्रवार को कार्यालय बंद होने की जानकारी मिलने के बाद बेरोजगार युवकों की भीड़ काफी संख्या में इकट्ठा हो गई। मकान मालिक एवं ग्राम प्रधान राजीव शाह का कहना है कि संस्था के प्रमुख दिलीप गुप्ता ने उनका किराया भी अदा नहीं किया।
इस संस्था ने दो कार्यक्रम शहर के होटलों में आयोजित किए थे। बीपीओ ज्ञानेंद्र कुमार का कहना था कि एनजीओ ने रानीबाग स्थित एक होटल को बुक कराने के लिए चेक दिया था लेकिन चेक बाउंस हो गया। इसी प्रकार रामनगर के श्याम सिंह, शेखर चंद, पाटकोट के मनोज सहित काफी संख्या में बेरोजगार युवक खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं।
संस्था का प्रचार इतना हो गया था कि कई प्रधानों ने अपने लोगों को सदस्य बनाया था। कार्यालय बंद होने के बाद लोग परेशान हैं। इस मामले में एनजीओ के मुख्य अधिकारी को पकड़ने के लिए कुछ लोग पौड़ी गए हैं। पुलिस इस घटना की जांच कर रही है। सीओ लोकजीत सिंह ने बताया कि इस मामले में पुलिस की एक टीम जांच के लिए बनाई गई है।