{"_id":"59580a104f1c1b262d8b4e1f","slug":"minor-charged-with-sexual-harassment-at-an-elderly-father","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग ने अधेड़ पिता पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग ने अधेड़ पिता पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jul 2017 02:16 AM IST
विज्ञापन
rape
- फोटो : Demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक नाबालिग ने अपने अधेड़ पिता पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
एक पंद्रह वर्षीय किशोरी ने अपने पिता के खिलाफ दुराचार किए जाने की जानकारी देते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। इसमें कहा है कि उसका पिता लंबे समय से अश्लील हरकतें कर रहा था। विरोध करने पर मारपीट करता है।
विज्ञापन
उसका कहना है कि पिता शराब पीकर उसकी मां और दो भाइयों के साथ भी मारपीट करता है। इसकी वजह से उनकी मानसिक स्थिति खराब हो गई और वह घर से फरार हो गए। पीड़ित किशोरी के मुताबिक पिता ने किताबें तक फाड़ कर फेंक दीं।
विज्ञापन
उन्होंने पुलिस से आरोपी पिता के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। इधर कोतवाली में तैनात एसआई माया बिष्ट ने मामले की जांच करने के बाद आरोपी के विरुद्ध धारा 354 क, 509, 323, 504 समेत पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार कर देर शाम उसका चालान कर दिया।