{"_id":"17b1273c99c1bc756f046e945206632e","slug":"ment-for-students-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों के लिए बयान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रों के लिए बयान
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Thu, 26 Mar 2015 01:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुशीला तिवारी मेडिकल कालेज में आपस में मारपीट करने वाले दो छात्र गुटों और डाक्टरों के साथ अभद्रता करने वालों के बुधवार को बयान लिए गए। मेडिकल कालेज प्रशासन ने छात्रों के परिजनों को जानकारी दी है। छात्रों को चिन्हित कर हास्टल से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
मेडिकल कालेज में सोमवार दोपहर किसी बात को लेकर जूनियर छात्रों ने सीनियर छात्रों की तरफ एक बोतल फेंक दी थी। इस पर हास्टल में रहने वाले मेडिकल कालेज के छात्रों के दो गुटों में मारपीट हुई। सूचना पर मेडिकल चौकी प्रभारी जीएस अधिकारी और वरिष्ठ डाक्टर मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही छात्र तितर-बितर हो गए।
विज्ञापन
आरोप है कि समझाने बुझाने गए वरिष्ठ डाक्टरों से भी छात्रों ने अभद्रता की थी। प्राचार्य डॉ. आरसी पुरोहित बताया कि छात्रों के परिजनों को घटनाक्रम की सूचना दे दी गई है। बुधवार को छात्रों के बयान भी लिए गए। मामले की जांच अनुशासन समिति कर रही है। जांच पूरी होने के बाद छात्रों को चिन्हित कर हास्टल से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।
विज्ञापन