{"_id":"061c6ddd1d3e033c6ec574a35ef4e7bd","slug":"masked-men-robbed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकाबपोशों ने किसान को पीटकर लूटा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकाबपोशों ने किसान को पीटकर लूटा
ब्यूरो/अमर उजाला, चोरगलिया
Updated Thu, 19 Feb 2015 02:12 AM IST
विज्ञापन
नकाबपोश बदमाशों ने चोरगलिया क्षेत्र में तेलनाला के पास मंगलवार सुबह बाइक सवार किसान को पीटकर चार हजार रुपए लूट लिए। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश बिना नंबर प्लेट की पल्सर बाइक से भाग निकले। पीड़ित की सूचना पर पुुलिस ने लुटेरों की तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
लाखनमंडी निवासी किसान भुवन बेलवाल मंगलवार सुबह करीब 11 बजे बाइक से हल्द्वानी मंडी आ रहे थे। तेलनाला मोड़ स्थित जंगल के पास पहुंचने पर बिना नंबर प्लेट की पल्सर बाइक पर सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने भुवन को घेर लिया। इससे पहले कि भुवन कुछ समझ पाते तीनों ने उनकी पिटाई शुरू कर दी और उनकी जेब में रखे चार हजार रुपए लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन
घटना के समय रोड पर ट्रैफिक भी कम था। किसान ने घटना से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने लुटेरों की धरपकड़ को चेकिंग शुरू की लेकिन सफलता नहीं मिली। ब्यूरो
विज्ञापन