फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   In aged knockout Binduktta baton baton killing

बिंदुखत्ता में लाठी-डंडों से पीटकर वृद्ध की हत्या

Sun, 27 Nov 2016 01:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Sun, 27 Nov 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
In aged knockout Binduktta baton baton killing
Murder

बृहस्पतिवार रात पड़ोस में ही विवाह समारोह से घर लौटे वृद्ध की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार सुबह अर्द्धनग्नावस्था में उसका रक्तरंजित शव घर के पास खलिहान में पड़ा मिला। इससे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल के आसपास से खून से सने कई डंडे बरामद किए हैं। पुलिस ने हत्याकांड के जल्द खुलासे का दावा करते हुए कहा कि कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

विज्ञापन


राजीव नगर प्रथम के ग्रामीणों ने बताया कि गुरुवार की रात गांव में शादी थी। गांव का ही हीरा सिंह राणा (68) भी शादी में गया था। लौटते समय वह मानसिक रूप से कमजोर पत्नी कुसुमा देवी के लिए खाना भी लाया था।  शुक्रवार की सुबह खून से सना हीरा का अर्द्धनग्न शव घर के पास खलिहान पर पड़ा था।
विज्ञापन


कुसुमा ने किसी को बताए बिना शव को एक चादर से ढक दिया था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल से खून से सने छह डंडे बरामद किए हैं। हत्या के बाद दो मीटर तक वृद्ध का शव घसीटे जाने के निशान भी घटना स्थल से मिले हैं। पुलिस के मुताबिक हीरा की पत्नी कुसुमा की आंख के पास चोट के निशान मिलने की भी पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल उम्मेद सिंह दानू के मुताबिक वृद्ध की हत्या की जांच कई बिंदुओं पर टिकी है। उन्होंने जल्द खुलासे का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक मृतक के दो पुत्र में से एक दिल्ली में परिवार समेत रहता है जबकि बिंदुखत्ता में ही रहने वाला छोटा पुत्र चंदन एक दिन पहले पारिवारिक कार्य से लखनऊ गया था। पुलिस उसके पहुंचने का भी इंतजार कर रही है। फिलहाल पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेजा है।


आखिर क्यों की गई हीरा सिंह की हत्या
ग्रामीणों ने बताया कि वृद्ध हीरा सिंह राणा की किसी से जमीनी रंजिश नहीं थी। उसका कभी किसी से विवाद भी नहीं हुआ। इसके बावजूद उसकी निर्मम हत्या का कारण खोजना पुलिस के लिए टेड़ी खीर साबित हो रहा है। चर्चाओं के मुताबिक हत्या के पीछे बदनामी का डर या फिर किसी नजदीकी व्यक्ति से अचानक हुई तनातनी हो सकती है। मृतक हीरा सिंह राणा बकरियों का कारोबारी था। इसलिए आशंका है कि मवेशी चोरी करने के इरादे से आए चोरों को हीरा ने पहचान लिया हो और इसी बदनामी से बचने के लिए हीरा की हत्या कर दी हो। बहरहाल इन दोनों बिंदुओं पर कोई क्लू न मिलने से हत्या की गुत्थी उलझती जा रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed