{"_id":"08f7b19e85c8bbed55d6b657d1b7dddf","slug":"haldwani-speculative-field-for-the-world-cup-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्द्वानी में वर्ल्ड कप के लिए सट्टे की फील्डिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हल्द्वानी में वर्ल्ड कप के लिए सट्टे की फील्डिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Sun, 22 Feb 2015 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को भारत का साउथ अफ्रीका संग मैच है, लेकिन हल्द्वानी में इस मैच के लिए सट्टे की बड़ी फील्डिंग सज गई है। भारत-पाकिस्तान की तरह इस मैच पर भी करोड़ों का दांव लगाया जा रहा है। सट्टे का ये खेल राजपुरा से ऑपरेट होकर पूरे शहर में फैला हुआ है। सट्टे की सारी डील शहर के बड़े सटोरिए के जरिए करवाई जा रही है।
विज्ञापन
वर्ल्ड कप शुरू होते ही हल्द्वानी में भी सट्टे का दांव शुरू हो गया था। पहले मैच में ही लाखों का दांव लगा। इसके बाद सबसे चर्चित भारत-पाकिस्तान मैच पर अकेले हल्द्वानी में करोड़ों का दांव खेला गया। हर बाल पर लाखों का सट्टा लगा। अब रविवार के लिए भी करोड़ों का दांव लग चुका है।
विज्ञापन
हर बाल के लिए हल्द्वानी में बड़ी फील्डिंग लगी है। बड़े सटोरिए ने इसके लिए कई बुकी लाइनें ली हैं जिनके जरिए वह शहर भर से सट्टा खिलवा रहा है। सट्टे में हल्द्वानी के अलावा आसपास के इलाकों रामपुर, बरेली, बहेड़ी, रामनगर किच्छा सहित कई जगहों से दांव लगाया जाता है। सूत्रों का कहना है कि सरेआम सट्टा होने के बावजूद पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन
कोहली और डिबीलियर्स पर लगेगा बल्ला
सटोरियों की फेवरेट टीम साउथ अफ्रीका है, जिसकी जीत पर 1000 रुपए के बदले 1750 रुपए सट्टेबाजों को मिलेंगे, जबकि भारत पर 700 रुपए लगाने पर 1700 रुपए मिलेंगे। इसी तरह बल्ले के लिए फेवरेट खिलाड़ी भारत की ओर से विराट कोहली और अफ्रीका की ओर से डीबिलियर्स हैं। दोनों पर भाव लगेंगे, जो ज्यादा रन बनाएगा उस पर दांव लगाने वालों को हारने वाले के भी रुपए मिलेंगे, जबकि डेल स्पेन फेवरेट बालर हैं। उन पर भी भारी दांव लगा है।