फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Gula got off at the gate clearance

वाहन स्वामियों की दबंगई, गौला गेट पर बंद कराई निकासी

Sat, 28 Feb 2015 02:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लालकुआं
ब्यूरो/अमर उजाला, लालकुआं Updated Sat, 28 Feb 2015 02:00 AM IST
विज्ञापन
Gula got off at the gate clearance

जिलाधिकारी के निर्देश पर गौला से उप खनिज निकासी गेट पर छह वाहनों की निकासी बंद किए जाने के बाद वाहन स्वामियों ने जमकर हंगामा काटा। दबंगई पर उतरे वाहन स्वामियों ने गौला गेट पर अपने निजी वाहन खड़े कर उपखनिज की निकासी बंद कर दी। बाद में पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद वहां से वाहन हटाए। इस दौरान निकासी गेट पर अफरा तफरी का माहौल रहा।

विज्ञापन


जिलाधिकारी दीपक रावत को गौला उप खनिज निकासी गेट से नियम विरुद्ध निकासी की सूचना मिली थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए शुक्रवार को डीएम ने वन निगम के डीएलएम महेश शर्मा को इन दो वाहनों की निकासी पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए थे। डीएलएम ने निकासी गेट पर तैनात निगम कर्मी दिनेश पंत को ऐसे वाहनों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए थे। श्री पंत ने डीएलएम को छह वाहनों की सूची भेजी। जिसके बाद डीएलएम ने गेट इंचार्ज को इन वाहनों की निकासी पर तत्काल रोक लगाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह संबंधित वाहन स्वामियों ने बुलेरो (यूके04 एम5433) और ट्रक (यूए04सी 3504) को गौला के दोनों कांटे में लगाकर निकासी बाधित कर दी। इसके चलते वहां वाहनों की लंबी लाइन लग गई। इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। चार घंटे तक निकासी बंद रहने के कारण मात्र आठ गाड़ियों की ही निकासी हुई। वहीं, देर शाम तक वन निगम की ओर से कोतवाली में कोई शिकायती पत्र नहीं दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गेटों पर किसी तरह की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीएलएम को हंगामा करने वाले व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर कराने के निर्देश दिए गए हैं।
-दीपक रावत, डीएम, नैनीताल

डीएम के आदेश और गेट इंचार्ज की लिखित शिकायत के बाद छह वाहनों की निकासी पर प्रतिबंध लगाया गया है। निकासी गेट बाधित करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

-महेश शर्मा, डीएलएम, लालकुआं  

इमलीघाट में चल रहा अवैध खनन
इमलीघाट और आसपास के निकासी गेटों और खनन पट्टों पर बेरोकटोक अवैध खनन का खेल चल रहा है। रातों रात धनवान बनने की चाह लेकर गौला से रेता बजरी का अवैध दोहन करने वालों की लिस्ट लंबी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed