{"_id":"57dd9c154f1c1be97cd48150","slug":"four-lakh-from-banks-in-an-attempt-to-blow-up-a-set","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक से साढ़े चार लाख रुपये उड़ाने के प्रयास में एक धरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक से साढ़े चार लाख रुपये उड़ाने के प्रयास में एक धरा
अमर उजाला, लालकुआं(नैनीताल)
Updated Sun, 18 Sep 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
चेक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसबीआई से एक व्यक्ति के सेल्फ के चेक से छेड़छाड़ कर धोखाधड़ी से साढ़े चार लाख रुपये का भुगतान लेने का प्रयास कर रहे एक धोखेबाज को जेल भेजा गया है। यूपी के शाहजहांपुर का रहने वाला यह धोखेबाज बैंक कर्मी और पुलिस की तत्परता से पकड़ा गया।
विज्ञापन
बिंदुखत्ता निवासी बलवंत सिंह ने स्टेट बैंक की नगर शाखा में एफडी बनाने के लिए साढ़े चार लाख रुपये का सेल्फ का चेक दिया। बैंक कर्मी चेक को काउंटर पर रखकर अन्य कार्य निपटाने लगा।
विज्ञापन
इसी दौरान लाइन में पहले से खडे़ यूपी के एटा नगर निगोही शाहजहांपुर निवासी सुशील कुमार ने सफाई से चेक चुरा लिया और सेल्फ के चेक में ओवर राइटिंग कर सेल्फकार सिंह नाम लिखकर बैंक कर्मी को थमा दिया। चेक में अंकित धनराशि अधिक देखकर बैंक कर्मी ने धोखेबाज से पूछताछ की तो वह सकपका गया।
विज्ञापन
मामला संदिग्ध लगने पर बैंक कर्मी ने चेक संबंधी डिटेल की जानकारी ली तो वह भागने का प्रयास करने लगा। बैंक के शोर मचाने पर बैंक में तैनात पुलिस कर्मियों और अन्य लोगों ने उसे दबोच लिया।
सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने बैंक प्रबंधक स्मिता सर्राफ द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर धारा 420 के तहत मुकदमा दर्ज कर धोखेबाज युवक को जेल भेज दिया। इधर, कोतवाली पुलिस का कहना है कि चेक का किसी दूसरे व्यक्ति के पास पहुंचना बैंक कर्मियों की लापरवाही को दर्शाता है।
उधर, बैंक प्रबंधक स्मिता सर्राफ का कहना है कि ग्रामीण द्वारा चेक काउंटर पर रखकर दूसरे काउंटर में चले जाने के कारण युवक को चेक चोरी करने का मौका मिला। यह घोर लापरवाही की श्रेणी में आता है। मामले की जांच की जा रही है।