फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Failing to disclose mercury climbed traders robberies

चोरियों का खुलासा न होने से व्यापारियों का पारा चढ़ा

Wed, 04 Jan 2017 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो नैनीताल
अमर उजाला ब्यूरो नैनीताल Updated Wed, 04 Jan 2017 01:36 AM IST
विज्ञापन
Failing to disclose mercury climbed traders robberies
चोरियों का खुलासा न होने से व्यापारियों का पारा चढ़ा - फोटो : अमर उजाला

सरोवर नगरी में चोरियों की बढ़ती वारदातों का खुलासा नहीं होेने से मंगलवार को व्यापारियों का पारा चढ़ गया। उन्होंने पुलिस की उदासीनता के विरोध में कोतवाली के समक्ष प्रदर्शन कर गुस्से का इजहार किया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने गुस्साए व्यापारियों को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने।

विज्ञापन


व्यापारियों की पुलिस कर्मियों के साथ तीखी नोक-झोंक भी हुई। बाद में उन्होंने कहा कि 14 जनवरी तक चोरियों का खुलासा नहीं होने पर 15 जनवरी को फिर विशाल प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन


व्यापारियों ने कहा कि कुछ दिन पहले न्यू पालिका बाजार में चोर दुकान के पीछे का हिस्सा तोड़कर करीब 1.50 लाख का सामान उड़ा ले गए। इससे पूर्व भी सात नंबर क्षेत्र और तल्लीताल बाजार में कई चोरियां हो चुकी हैं, लेकिन अभी तक पुलिस उनका खुलासा नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने पुलिस पर उदासीनता का आरोप लगाते हुए आंदोलन को तेज करने की धमकी दी। इस दौरान सीओ विजय थापा और कोतवाल अरुण कुमार ने कहा कि थर्टी फर्स्ट और कार्निवाल की वजह से बीते दिनों पुलिस काफी व्यस्त रही फिर भी पुुलिस लगातार चोरी की घटनाओं का खुलासा करने में तत्परता से जुटी है।

इस मौके पर व्यापार मंडल मल्लीताल के अध्यक्ष किशन सिंह नेगी, महामंत्री सोनू बिष्ट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलेश ढौंडियाल, कनिष्ठ उपाध्यक्ष देवेंद्र मेहरा, उप सचिव विवेक वर्मा, कोषाध्यक्ष नरेंद्र लाल साह, प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगदीश चंद्र बवाड़ी, भोटिया माला बाजार के अध्यक्ष आनंद सिंह खंपा, युवा व्यवसायी त्रिभुवन सिंह फर्त्याल, खड़क सिंह बिष्ट, शाकिर अली आदि थे।

चोरों का काम है चोरी करना ...

प्रदर्शन के दौरान जब व्यापारियों की चोरी के मुद्दे को लेकर पुलिस अधिकारियों से वार्ता चल रही थी तो उसी दौरान एक अधिकारी ने कह दिया कि चोरों का काम चोरी करना है वह चोरी करेंगे, ऐसा सुनते ही व्यापारी और आग बबुला हो गए।

बोले कि नगर में चोरियों की वारादात बढ़ती जा रही है, लेकिन पुलिस सोई है। बाद में पुुलिस अधिकारियों ने जैसे-तैसे व्यापारियों को शांत कराया। ब्यूरो

सीसीटीवी कैमरे लगेंगे और चौकीदार रखेंगे

मामले को लेकर व्यापारियों का शिष्टमंडल अध्यक्ष किशन नेगी और युवा नेता त्रिभुवन फर्त्याल के नेतृत्व में एएसपी हरीश चंद्र सती से मिला। उन्होंने कहा कि कोतवाली के नाक के नीचे न्यू पालिका बाजार में चोरी होना बेहद गंभीर मुद्दा है।


इस दौरान सती ने व्यापारियों से पुलिस को सहयोग देने की बात कही। उन्होंने दुकानदारों से अपनी दुकानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने और एक रात्रि चौकीदार रखने को कहा, जिसे व्यापारियों ने सहर्ष स्वीकार किया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed