{"_id":"0cd2caf280915c181a1ba43b2e7f58bb","slug":"expensive-purchases-made-on-the-killing-of-wife-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगी खरीदारी पर कर दी पत्नी की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महंगी खरीदारी पर कर दी पत्नी की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, (हल्द्वानी) नैनीताल
Updated Wed, 01 Jul 2015 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नुमाइश में महंगी खरीदारी करने पर गुस्साए पति ने लोहे की रॉड से वार कर पत्नी की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी पति मौके पर चार बच्चों को छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। वहीं, देर शाम हल्द्वानी पहुंचे मृतका के भाई राशिद की तहरीर पर पुलिस ने धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
मूलरूप से परेवा (पीलीभीत) निवासी गुड्डू उर्फ नासिर ने तीन दिन पूर्व परिवार के साथ इंद्रानगर गोपाल मंदिर निवासी नसीम अहमद के मकान में कमरा किराये पर लिया।
विज्ञापन
सोमवार रात गुड्डू पत्नी नरगिस, बेटी गुलिस्ता, बेटे साबिर, गुलशन और आदिल को लेकर गांधी इंटर कालेज में लगी नुमाइश में गया। रात करीब नौ बजे घर पहुंचने के बाद सभी ने खाना खाया।
इसी बीच नरगिस और गुड्डू में खरीदारी को लेकर विवाद हो गया। गुड्डू के 9 वर्षीय बेटे साबिर ने बताया कि मां ने नुमाइश से अपने लिए कान के झुमके और हार खरीदा, जिस पर पापा को गुस्सा आ गया।
उन्होंने सभी भाई-बहनों को कमरे से बाहर निकालकर मां के मुंह में कपड़ा ठूंसा और पास में पड़ी लोहे की रॉड से उनके सिर पर वार कर उन्हें मार दिया। सुबह रमजान की सहरी के समय पर वह घर से भाग गए।
आरोपी के पड़ोसी नईम के अनुसार सुबह मृतका का छोटा बेटा गुलशन उनके पास पानी मांगने आया तो घटना की जानकारी मिली। इस पर नईम ने पुलिस को सूचना दी। सीओ राजेंद्र सिंह हयांकी और एसओ बनभूलपुरा बीएस बृजवाल ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया।
एसओ बृजवाल के अनुसार दोनों का प्रेम विवाह हुआ था। आरोपी पेशे से ट्रक ड्राइवर है। घटना के बाद वह अपने साथ पत्नी का फोन भी लेकर गया है। आरोपी की धरपकड़ के लिए टीमें लगा दी गई हैं।