फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Drinking alcohol in public places was expensive

सार्वजनिक स्थलों में शराब पीना पड़ा महंगा

Tue, 30 Aug 2016 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो नैनीताल
अमर उजाला ब्यूरो नैनीताल Updated Tue, 30 Aug 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन

अगर आप शराब पीने के बाद सार्वजनिक स्थलों में हुडदंगबाजी या यातायात को बाधित करते हैं तो सावधान हो जाइए। पुलिस की आप पर पैनी नजर है। ऐसा करने पर पुलिस आपसे सख्ती से तो निपटेगी ही साथ ही आपकी जेब भी खाली करवाएगी।

विज्ञापन


तल्लीताल पुलिस ने सोमवार को क्षेत्र में ऐसे लोगों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया। पुलिस के हत्थे करीब दर्जनभर लोग चढ़े। पुलिस ने सभी का 81 पुलिस एक्ट के तहत चालन कर तीन हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला।
विज्ञापन


तल्लीताल के थानाध्यक्ष कैलाश जोशी और एसआई रेवती पंत के नेतृत्व में दिनभर कई स्थानों में शराब पीकर उत्पात मचा रहे और कई लोगों की ओर से सड़क में यातायात व्यवस्था को प्रभावित करने के आरोप में पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को जो लोग ऐसा करते पुलिस के हत्थे चढ़े उनमें चंपावत के महेंद्र अधिकारी, गेठिया के प्रकाश लाल, आलूखेत के तिलक नाथ, घोड़ाखाल के सुंदर लाल, तल्ली सेठी के मोहन सिंह, फांसी गधेरे के पंकज आर्या, ज्योलीकोट के शैलेंद्र पाल, स्टोनले के सुरेश जोशी, चाफी के नीरज कुमार, लोनिवि के चेतन कुमार, पटवाडांगर के अनिल कुमार, वाहन चालक बंसत लाल शामिल थे।

थानाध्यक्ष कैलाश जोशी ने बताया कि अभियान निरंतर जारी रहेगा।


दिल्ली के युवाओं को धुंए की कस पड़ी महंगी

मल्लीताल के रिक्शा स्टैंड क्षेत्र में रोहिणी दिल्ली के अजय व अमित को सार्वजनिक स्थलों में सिगरेट पीना महंगा पड़ा। पुलिस ने इनका 200-200 रुपये का चालन किया।


इसके अलावा बिना हैलमेट चल रहे 14 वाहन चालकों से 2100 तथा नो पार्किंग जोन में खड़े चार वाहन चालकों से एक हजार रुपये का जुर्माना वसूला। कोतवाल बीएस भाकुनी ने बताया कि अभियान जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed