{"_id":"d06dc3fcd3a5752d5156f2b69a46a198","slug":"denmark-the-bustling-london-ssp-sir-oblivious-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेनमार्क, लंदन तक हलचल, एसएसपी साहब बेखबर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डेनमार्क, लंदन तक हलचल, एसएसपी साहब बेखबर
ओम प्रकाश सती/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Mon, 02 Mar 2015 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर में हेरोईन तस्करी का इंटरनेशनल रैकेट पकड़ा गया। इंटरपोल तक इस रैकेट के पीछे लगी थी। एक तस्कर पकड़ा भी गया। जबकि एक फरार है। दोनों हल्द्वानी के रहने वाले हैं। दोनों के मकान और परिवार भी यहीं रहते हैं। लेकिन हल्द्वानी पुलिस इससे अंजान रही। जब पुलिस अधिकारियों को घटना की जानकारी हुई तो तब भी आरोपियों के घर तलाशी लेने की जहमत नहीं उठाई।
विज्ञापन
वित्तमंत्री ने शनिवार को ही अपराध समीक्षा बैठक ली थी। जिसमें साफ कहा कि मुस्तैदी और आपसी समन्वय बढ़ाओ और अपराध रोको। डीआईजी पीएस सैलाल ने भी अपनी पहली पत्रकार वार्ता में सभी जनपदों को अपराध और अपराधियों को लेकर आपसी समन्वय बनाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
इसके बावजूद रविवार का रुद्रपुर की घटना का नैनीताल जिले की पुलिस को पता नहीं चला। जब जानकारी मिली भी तो थाना एवं चौकी पुलिस ने न तो आरोपी हरप्रीत और ना ही आरोपी परविंदर के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश की। ना ही उनके घर जाकर किसी तरह की छानबीन करने की कोशिश की। जबकि मामला इंटरनेशनल हेरोइन तस्करी से जुड़ा है। जिसकी जड़े हल्द्वानी में भी हो सकती हैं।
विज्ञापन
हमारे पास कोई सूचना नहीं है
हमारे पास घटना की कोई जानकारी नहीं है। ना ही कोई अलर्ट आया था। ना ही ऊधमसिंह नगर पुलिस ने हमसे इस संबंध में संपर्क किया। दोनों आरोपी यहीं के रहने वाले हैं यहां अगर तस्करी से जुड़ा कोई तथ्य सामने आता है तो जांच की जाएगी। सेंथिल अबुदई, एसएसपी