{"_id":"6ae363d083944ea2da1d2739249926c0","slug":"crooks-took-away-small-elephant-driver-killed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक की हत्या कर छोटा हाथी लूट ले गए बदमाश ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चालक की हत्या कर छोटा हाथी लूट ले गए बदमाश
ब्यूरो/अमर उजाला,रामनगर
Updated Sat, 18 Apr 2015 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदमाशों ने ठाकुरद्वारा के एक छोटा हाथी वाहन के चालक की गोली मारकर हत्या कर दी और वाहन लूट लिया। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह रामनगर-काशीपुर मार्ग पीरूमदारा पुलिस चौकी और हल्दुआ पुलिस चेक पोस्ट के बीच स्थित नत्थनपीर मजार के जंगल गेट नंबर-64 में वन दरोगा हरिराम ने एक युवक का शव पड़ा देखा। उनकी सूचना पर सीओ मिथिलेश कुमार, कोतवाल कैलाश पंवार और पीरूमदारा चौकी इंचार्ज कमलेश भट्ट मौके पर पहुंचे। जेब से मिले कागजों के आधार पर मृतक की शिनाख्त मोहम्मद आरिफ (22) वर्ष पुत्र नजीर निवासी ठाकुरद्वारा वार्ड नंबर-तीन (मुरादाबाद) के रूप में हुई।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए संयुक्त चिकित्सालय भेजा। इधर, पुलिस की सूचना पर दोपहर बाद मृतक के परिजन भी रामनगर पहुंच गए। रोते-बिलखते परिजनों ने बताया आरिफ छोटा हाथी वाहन यूपी 21 बीएन 0122 का चालक था। हत्यारे वारदात के बाद छोटा हाथी वाहन लेकर फरार हो गए। पीरूमदारा चौकी इंचार्ज कमलेश भट्ट ने बताया कि मोहम्मद आरिफ ठाकुरद्वारा से छोटा हाथी में माल लेकर रामनगर के लिए चला था।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि वारदात बीती रात करीब 10 बजे के आसपास की है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि मृतक के भाई मुस्तकीम की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 302 में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। इधर, परिजनों ने मोहम्मद आरिफ की किसी से भी रंजिश से इंकार किया है।