फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   chek clone of making money extracted!

चेक का क्लोन बनाकर निकाले पैसे!

Mon, 02 Nov 2015 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Mon, 02 Nov 2015 01:09 AM IST
विज्ञापन

डा. सुशीला तिवारी अस्पताल और मेडिकल कालेज के खाते से 20 लाख 63 हजार 999 रुपये निकाले जाने से पंजाब नेशनल बैंक और कालेज प्रशासन सकते में है।

विज्ञापन


पुलिस का मानना है कि एसटीएफ इस मामले में बैंक के साथ ही कालेज प्रशासन की जांच करेगी कि चेक पर दस्तखत किसने किया। कालेज से कोई भितरघात तो नहीं हुआ या बैंक के किसी कर्मचारी की मिलीभगत तो नहीं।
विज्ञापन


आशंका यह भी है कि चेक बुक का क्लोन बनाया गया होगा। बरेली रोड स्थित पीएनबी की शाखा से शनिवार दोपहर फोन आने पर कालेज प्रशासन को जालसाजी की जानकारी मिली थी। बैंक के शाखा प्रबंधक ने प्राचार्य डॉ. सीएमएस रावत से पूछा तो पता चला कि खाते में 31 लाख रुपये हैं। कालेज की चेकबुक उनके (प्राचार्य) पास है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में आया कि कालेज के खाते से आठ अक्तूबर से भुगतान हो रहा है। बिहार, दिल्ली और मेरठ स्थित विभिन्न बैंकों से 19 चेकों द्वारा 31 अक्तूबर तक 20 लाख 63 हजार 999 रुपये निकाले गए हैं।


आशंका है कि इस कार्य में साइबर क्रिमिनल्स का बड़ा गैंग काम कर रहा है। शाखा प्रबंधक ने दिल्ली स्थित मुख्यालय को घटना से अवगत कराया। इसके बाद कालेज का खाता सीज कर दिया गया।

प्राचार्य ने घटना की लिखित जानकारी एसएसपी स्वीटी अग्रवाल को दी। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने धारा 420 के तहत मुकदमा दर्ज किया। एसएसपी ने घटना की जांच एसटीएफ से कराने के लिए मुकदमा ट्रांसफर करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed