फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Cart and jeep rammed into

एसडीओ के बोलेरो चालक ने मारी ठेले और जीप में टक्कर

Mon, 30 Mar 2015 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Mon, 30 Mar 2015 12:54 AM IST
विज्ञापन
Cart and jeep rammed into

किच्छा के उप प्रभागीय वनाधिकारी के बोलेरो चालक ने रविवार शाम रामपुर रोड पर एक ठेले और जीप को टक्कर मार दी और हल्द्वानी शहर की तरफ भाग निकला। इस बीच बोलेरो का बंपर नेम प्लेट के साथ गिर पड़ा। दुर्घटना में ठेला चला रहा किशोर और जीप चालक बाल-बाल बच गए।

विज्ञापन


एसडीओ किच्छा की बोलेरो लेकर उनका चालक रुद्रपुर से हल्द्वानी शहर की तरफ  जा रहा था। रविवार शाम सात बजे रामपुर रोड पर बोलेरो चालक ने एक ठेले और मैक्स पिकअप (यूए 04बी7714) को टक्कर मार दी और भाग गया। टक्कर से ठेले पर रखी सब्जी सड़क पर बिखर गई, लेकिन ठेला चला रहा किशोर सूरज पाल मौर्या (16) बाल-बाल बच गया। सूरज के पिता खेलपाल ने बताया कि वह बाजार से लौट रहा था।
विज्ञापन


वहीं, जीतपुर नेगी निवासी मैक्स चालक एनएस अधिकारी ने बताया कि वह देवलचौड़ से फ्रिज लेकर आ रहा था। दुर्घटना के चलते उसकी गाड़ी से मोबिल आयल गिरने लगा है और बंपर टेढ़ा हो गया है। क्षेत्रीय लोगों ने घटना की सूचना टीपीनगर पुलिस चौकी को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed