फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Bank and police active hackers

बैंक और पुलिस नहीं हैकर्स सक्रिय

Fri, 04 Mar 2016 01:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी। Updated Fri, 04 Mar 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन

नैनीताल बैंक की जांच के दौरान हैकर्स ने फिर चार लोगों के खातों से पैसा उड़ाकर पुलिस और बैंक अधिकारियों के समक्ष चुनौती पेश कर दी है। अब लोगों को महसूस हो रहा  है कि हैकर्स बैंक और पुलिस से कई कदम आगे चल रहे हैं।

विज्ञापन


 ताबड़तोड़ खातों से पैसा उड़ाने की घटना के मामले में जिला पुलिस ने पंजाब नेशनल  बैंक से चार दिनों का सीसीटीवी फुटेज मांगा है। पुलिस यह जांच करेगी कि जालसाजों ने पीएनबी के एटीएम में चिप या कैमरा तो नहीं लगाया है। पुलिस बैंक के  भूमिका की भी जांच करेगी।
विज्ञापन


एसएसपी स्वीटी अग्रवाल ने जनता के खाते से पैसा उड़ाने वाली घटनाओं को गंभीरता से लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस इस मामले में खुद मुकदमा दर्ज करेगी। बैंक अधिकारियों ने शुक्रवार को एटीएम के सीसीटीवी फुटेज को उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस और बैंक की सक्रियता के बावजूद हैकर ने फिर चार खातों से 99 हजार रुपये उड़ाकर एक बड़ी चुनौती पेश कर रही है। पर्यटन नगरी में इस प्रकार की लगातार हो रही घटना से जांच एजेंसियों के भी होश उड़ गए हैं। पुलिस फुटेज देखकर  यह सुनिश्चित करेगी कि एटीएम सुरक्षा में बैंक ने तो लापरवाही नहीं बरती है।


 पुलिस के पास दिल्ली और मुंबई पुलिस की तरह अपडेट संसाधन नहीं है। इस कारण अपने सीमित संसाधनों के आधार पर पुलिस जॉलसाजों को पकड़ने की कोशिश कर रही है। बैंक ही पता लगाएगा कि खाते से पैसे कहां कहां से निकाले गए। घटना को लेकर लोगों में बैंक के प्रति खासा आक्रोश भी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed