फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Azam Khan will not file a lawsuit against

आजम खां के खिलाफ दर्ज नहीं होगा मुकदमा

Tue, 03 Mar 2015 01:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Tue, 03 Mar 2015 01:45 AM IST
विज्ञापन
Azam Khan will not file a lawsuit against

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह के जन्मदिन की पार्टी के अवसर पर दिए विवादित और भड़काऊ भाषण पर यूपी के शहरी विकास मंत्री आजम खां के खिलाफ हल्द्वानी में मुकदमा दर्ज करने की याचिका एसीजेएम दीपाली शर्मा ने खारिज कर दी है।

विज्ञापन


हल्द्वानी निवासी भाजपा नेता कमल जोशी उर्फ कमल मुनी ने 27 दिसंबर को एसएसपी नैनीताल को आजम खां के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तहरीर दी थी। जिसमें लिखा गया था कि आजम खां ने रामपुर में अपने बयान में कहा था कि मुलायम सिंह के जन्मदिन की पार्टी के लिए पैसा दाउद और अबू सलेम ने दिया है।
विज्ञापन


आजम खां के इस बयान को देशद्रोही और सांप्रदायिक बताते हुए कमल मुनी ने उनके खिलाफ हल्द्वानी में मुकदमा दर्ज करने को कहा था, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया, जिस पर कमल मुनी ने एसीजेएम दीपाली शर्मा की अदालत में 156(3) के तहत मुकदमा दर्ज करने की याचिका दायर की, जिस पर सुनवाई करते हुए एसीजेएम ने मामले का हल्द्वानी से कोई जुड़ाव न होने की बात कहते हुए याचिका खारिज कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed