{"_id":"c99888889710257ffae0cdc38fb0a546","slug":"after-beating-the-accused-deepak-fire-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिटाई के बाद आरोपी दीपक ने किया फायर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिटाई के बाद आरोपी दीपक ने किया फायर
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
Updated Mon, 09 Feb 2015 01:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुखानी पुलिस की जांच से पता चला कि सरस्वती विहार कालोनी स्थित मैरेज लान में खाना कम पड़ने पर कुछ लोगों ने कैटरिंग संचालक की पिटाई शुरू कर दी, जिस पर अपने बचाव में कैटरिंग संचालक ने रिवाल्वर से हवाई फायरिंग की, लेकिन गोली उसके ही हेड कैटरर को लग गई। घटना के बाद कैटरिंग संचालक मौके से भाग निकला।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष संजय पांडेय ने समारोह स्थल पर उपस्थित कैटरिंग से जुड़े ललित, गुड्डू सहित छह कर्मचारियों को पकड़कर थाने में पूछताछ की। कर्मचारियों ने बताया कि खाने के लिए 300 प्लेट का आर्डर दिया गया था, लेकिन संख्या बढ़ने पर समारोह में आए लोगों ने खाने की मांग की।
विज्ञापन
अचानक सौ प्लेट खाना देना संभव नहीं था। इसी कारण सुरेश ने खाना देने से मना कर दिया। इस बीच खाना मांग रहे लोग कहासुनी के बाद शराब पीकर हाथापाई करने लगे। सुरेश ने अपने मालिक दीपक भट्ट को बुलाया। दीपक के हस्तक्षेप करने पर लोग उसकी भी पिटाई करने लगे। बचाव के लिए दीपक ने फायर किया, जो सुरेश को लग गया। मारपीट के समय दूल्हे के पिता एनसी जोशी भी मौके पर थे।
विज्ञापन
मेरा तो सबकुछ लुट गया
बच्चे को गोद में लिए हेड कैटरर सुरेश की पत्नी हेमा ने कोतवाल को बताया कि घटना से पहले उसके पति ने दीपक को 20 हजार रुपए लेकर दिए थे। वह दीपक को अपना सबकुछ मानते थे, लेकिन उन्होंने ऐसा काम कर दिया। उसका पति के अलावा अब दुनिया में कोई नहीं है। भाई का कहना था कि सुरेश आठ माह से दीपक के साथ काम कर रहा था।