फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   A fire in the forest of Kalagarh and Bijarani

कालागढ़ और बिजरानी के जंगल में लगी आग

Sun, 26 May 2019 02:11 AM IST
naveen chandra joshi ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर Published by: naveen chandra joshi Updated Sun, 26 May 2019 02:11 AM IST
विज्ञापन
A fire in the forest of Kalagarh and Bijarani
लैंसडौन वन प्रभाग के जंगल आग में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

कालागढ़ डिविजन के लैंसडॉन एवं बिजरानी रेंज के फुलताल बीट के जंगल में शनिवार को आग लग गई। इससे कई हेक्टेयर जंगल जल चुका है। वन कर्मियों की टीम आग बुझाने में लगी है।

विज्ञापन


कालागढ़ डिविजन के लैंसडॉन कोटद्वार डाडा मंडी-द्वारीखाल मार्ग के जंगल में शनिवार दोपहर में आग लगी, जो पूरे जंगल में फैल चुकी है। आग से लैंसडॉन का करीब पांच से छह हेक्टेयर जंगल जल चुका है। वहीं, कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के बिजरानी रेंज में फुलताल क्षेत्र के जंगल में भी आग लग गई, जिसे वन कर्मियों की टीम बुझाने में जुटी है।
विज्ञापन


सीटीआर के निदेशक राहुल ने बताया कि आग बुझाने के लिए वन कर्मियों की टीम लगी है। जल्द ही आग पर काबू पा लिया गया। अन्य रेंजों के वन कर्मियों को भी आग को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


24 घंटे में 25 स्थानों पर लगी आग
हल्द्वानी। कुमाऊं में पहाड़ पर आग की घटनाओं में कमी आई, लेकिन तराई के जंगलों में 24 घंटे में 25 स्थानों पर आग लगने की घटनाएं हुई। आग से रामनगर, तराई पूर्वी, तराई केंद्रीय और हल्द्वानी वन प्रभाग में 32.75 हेक्टेयर जंगल जल गया। कुमाऊं में अब तक कुल 741 वनाग्नि की घटनाएं हुईं हैं, इनमें 1048 हेक्टेयर जंगल जला है। शुक्रवार शाम से लेकर शनिवार तक कार्बेट नेशनल पार्क के कालागढ़ टाइगर रिजर्व, बिजरानी जोन, रामनगर कोसी रेंज, तराई पूर्वी के किलपुरा, बाराकोली, किशनपुर, दक्षिणी जौलासाल, तराई केंद्रीय के पीपल पड़ाव रेंज के गदगदिया, हल्द्वानी रेंज के छकाता, नंधौर, नैनीताल को दक्षिणी गोला, मनोरा, अल्मोड़ा के जौरासी में आग की सूचनाएं मिली। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed