{"_id":"5c72f239bdec22270200e6fc","slug":"91551036985-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पर पथराव करने के दो और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस पर पथराव करने के दो और आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
hathkadi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में बच्चे की मौत के बाद हुए बवाल में पुलिस पर पथराव करने वाले दो और उपद्रवियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन्हें कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। पुलिस दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
16 जनवरी को बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में चोरगलिया रोड पर निजी बस (यूपी-03-4743) के चालक ने पांच साल के अदनान को टक्कर मार दी थी। उसकी सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इसके बाद बनभूलपुरा में बवाल हो गया। इस दौरान भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया, इसमें कई पुलिस कर्मी चोटिल हुए थे। साथ ही सरकारी संपत्ति का नुकसान हुआ था। पुलिस ने शनिवार रात मुखबिर की सूचना पर चिराग अली शाह बाबा की दरगाह के पास से वार्ड संख्या 24 गफूर बस्ती निवासी आरोपी रिजवान और लाइन नंबर 17 निवासी इस्लाम अली को गिरफ्तार कर लिया। टीम में एसओ दिनेश नाथ महंत, एसआई विनोद घई, एसआई मनोज कुमार, पंकज राय, रवि शर्मा शामिल थे।
पुलिस पर पथराव करने के दो और आरोपी गिरफ्तार
16 जनवरी को बच्चे की मौत के बाद हुआ था बवाल