फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   काठगोदाम थानाध्यक्ष पदानवत, कालाढूंगी में नए थानाप्रभारी

काठगोदाम थानाध्यक्ष पदानवत, कालाढूंगी में नए थानाप्रभारी

Fri, 02 Feb 2018 02:12 AM IST
Updated Fri, 02 Feb 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
काठगोदाम थानाध्यक्ष पदानवत,  कालाढूंगी में नए थानाप्रभारी
हल्द्वानी। एसएसपी ने कानून व्यवस्था की स्थिति का हवाला देते हुए मानव वध सेल के प्रभारी नरेश चौहान को कालाढूंगी थाने का नया प्रभारी बनाया है। इस पद पर तैनात बीएल विश्वकर्मा को काठगोदाम थाना प्रभारी के पद पर भेजा गया है। काठगोदाम थानाध्यक्ष संजय जोशी को पदावनत कर उसी थाने का एसएसआई नियुक्त किया गया है। कालाढूंगी थाने के उपनिरीक्षक खेम सिंह अधिकारी को कोटाबाग चौकी प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस स्थान पर तैनात चंद्रशेखर कन्याल को कोटाबाग से हटाकर कालाढूंगी थाने भेजा गया है।
विज्ञापन


ऑपरेशन स्माइल पूरे माह चलेगा
15 बालक और 10 बालिकाओं की तलाश
हल्द्वानी। डीजीपी के निर्देश पर फरवरी के पूरे माह ऑपरेशन स्माइल चलाया जाएगा। ऑपरेशन के तहत पुलिस को 15 बालक और 10 बालिकाओं की तलाश करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने ऑपरेशन स्माइल को एक फरवरी से चलाने के लिए बहुउद्देश्यीय भवन में अन्य विभागों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान तय किया गया कि गुमशुदा बच्चों की तलाश करने के लिए पुलिस एनजीओ चाइल्ड वेलफेयर कमेटी, चाइल्ड हेल्पलाइन, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल के साथ समन्वय बनाकर काम करेगी। गुमशुदा बच्चों की तलाश के बाद उनके परिजनों से संपर्क स्थापित किया जाएगा। यह ऑपरेशन 28 फरवरी तक चलाया जाएगा। एनजीओ द्वारा चलाए गए आश्रम गृह, रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, पर्यटन स्थल, होटल, ढाबे, कारखाने, रेड लाइट एरिया आदि स्थानों पर भी तलाशी अभियान चलेगा। बैठक में सीडीपीओ चंपा कोठारी, एसओएस बालग्राम भीमताल के अविनाथ गुप्ता, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष नीरज चिलकोटी, विमर्श चाइल्ड हेल्पलाइन से गायत्री, सहायक बाल संप्रेक्षण गृह विनोद कुमार डालाकोटी, जिला प्रोबेशन अधिकारी अंजना गुप्ता, श्रम विभाग के हीरा सिंह, सीओ दिनेश चंद्र ढौंडियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed