फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   संस्था के संस्थापक का सामान सड़क पर फेंका

संस्था के संस्थापक का सामान सड़क पर फेंका

Fri, 05 Jan 2018 02:29 AM IST
Updated Fri, 05 Jan 2018 02:29 AM IST
विज्ञापन
संस्था के संस्थापक का सामान सड़क पर फेंका
हल्द्वानी की विभिन्न संस्थाओं से जुडे़ पंकज वार्ष्णेय को अनुबंध की अवधि खत्म होने के बाद भी किराये का कमरा खाली न करना महंगा पड़ गया। मकान मालिक ने उनका सारा सामान सड़क पर फेंक दिया। पंकज ने मकान मालिक के परिवार पर कमरे से एक लाख रुपये नगद, चेन और दो अंगूठी लूटने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बरेली रोड पर रहने वाले पंकज वार्ष्णेय ने बृहस्पतिवार सुबह टेलीफोन और बिजली का तार टूटने पर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। इस बीच मकान मालिक ने पंकज का सामान कमरे से निकालकर बाहर फेंक दिया। इस बीच पंकज बीमार हो गए। उन्हें भोटिया पड़ाव स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चौकी प्रभारी हरेंद्र सिंह नेगी ने मकान मालकिन बीना गुप्ता जानकारी ली। बीना का कहना है कि उन्होंने पंकज से कमरे के लिए दस साल का अनुबंध किया था। अनुबंध की अवधि बीत चुकी है। इसी कारण सामान बाहर किया गया है। पुलिस ने पंकज के भतीजे हिमांशु को सामान सौंपा है। पंकज ने पुलिस को तहरीर दी कि कमरे में रखे एक लाख रुपये, चेन, दो अंगूठी लूटी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed