फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   टेंपो चालकों की दबंगई, ई रिक्शा चालक को घेरकर पीटा

टेंपो चालकों की दबंगई, ई रिक्शा चालक को घेरकर पीटा

Thu, 20 Jul 2017 02:19 AM IST
Updated Thu, 20 Jul 2017 02:19 AM IST
विज्ञापन
टेंपो चालकों की दबंगई, ई रिक्शा चालक को घेरकर पीटा
हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल के गेट से सवारियों बैठाने पर एक ई-रिक्शा चालक को छह टेंपो चालकों ने घेरकर पीट दिया। घटना के विरोध में ई-रिक्शा चालकों ने शहर में ई-रिक्शा का संचालन ठप कर दिया। उन्होंने टेंपो चालकों पर पुलिस के संरक्षण में खुलेआम गुंडागर्दी करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

जवाहर नगर निवासी ई-रिक्शा चालक दिलीप गुप्ता बुधवार सुबह एसटीएच के सामने कुछ सवारियां उतार रहा था। तभी अस्पताल गेट पर कुछ तीमारदारों ने मरीज के लिए ई-रिक्शा रोकने कहा। आरोप है कि इस दौरान वहां मौजूद करीब छह टेंपो चालकों ने उसे सवारियां ले जाने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि जैसे ही दिलीप ने सवारियां बैठाई टेंपो चालकों ने घेरकर उस पर हमला कर दिया। इसके बाद हीरानगर में एकत्रित टेंपो चालकों ने शहर में ई-रिक्शा का संचालन बंद कर दिया। देव भूमि ई-रिक्शा एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज गिरी गोस्वामी के नेतृत्व में ई-रिक्शा चालकों ने कोतवाली में प्रदर्शन किया। ई-रिक्शा चालकों ने टेंपो चालकों पर पुलिस की धौंस दिखाकर गुंडागर्दी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कुछ पुलिस कर्मियों के संरक्षण से शहर में टेंपो चालक बेखौफ हो गए हैं। एसपी सिटी के कार्यालय में मौजूद न होने पर उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। इसके बाद ई-रिक्शा चालकों ने हीरा नगर में सभा कर टेंपो चालकों के उत्पीड़न के खिलाफ एकजुट होने की बात कही। सभा की भनक लगने पर कुछ संगठनों से जुड़े पदाधिकारी ई-रिक्शा चालकों को मनाने के प्रयास में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed