फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   स्मैक के साथ दो छात्र गिरफ्तार

स्मैक के साथ दो छात्र गिरफ्तार

Sat, 09 Mar 2019 02:27 AM IST
madan singh Madan Singh
Updated Sat, 09 Mar 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
स्मैक के साथ दो छात्र गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर
हल्द्वानी। टीपीनगर चौकी पुलिस ने पंचायतघर फूलचौड़ रोड पर स्कूटी सवार दो छात्रों को बृहस्पतिवार को आठ ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनकी स्कूटी को भी जब्त कर लिया है। पूछताछ के आधार पर पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव एवं सीओ दिनेश चंद्र ढौंडियाल ने बहुउद्देश्यीय भवन में पत्रकारों को बताया कि उपनिरीक्षक संजय बोरा सिपाही विनोद कुमार और महेश मर्तोलिया के साथ पंचायतघर फूलचौड़ रोड पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस बीच पुलिस ने सूचना के आधार पर स्कूटी सवार को रोकने की कोशिश की, लेकिन भागने लगे और गिर गए। पुलिस ने दोनों को पकड़कर तलाशी ली तो उनके पास से 8.73 ग्राम स्मैक बरामद हुई। इस पर पुलिस ने पॉल कांप्लेक्स सावित्री कॉलोनी बरेली रोड निवासी अनिकेत सिंह (23) और हिमालया फार्म बरेली रोड निवासी अंकित साहू को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि दोनों एमजी इंटर कॉलेज में इंटर में पढ़ते हैं। पढ़ाई में कमजोर होने के कारण दोनों कई बार फेल हो चुके हैं। पूछताछ से पता चला कि वे बिलासपुर (रामपुर) से स्मैक खरीदकर ला रहे थे। नैनीताल पुलिस ने यूपी के रामपुर जिले की पुलिस को भी सूचना दे दी है।
विज्ञापन


स्मैक के साथ दो छात्र गिरफ्तार
पीछा करने पर स्कूटी से गिरे, स्कूटी जब्त
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed