फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   बरेली की स्मैक पहाड़ को हो रही सप्लाई

बरेली की स्मैक पहाड़ को हो रही सप्लाई

Mon, 14 May 2018 02:49 AM IST
Updated Mon, 14 May 2018 02:49 AM IST
विज्ञापन
	बरेली की स्मैक पहाड़ को हो रही सप्लाई
हल्द्वानी। बरेली से कम पैसे में स्मैक खरीदकर पहाड़ से आने वाले टैक्सी चालक और यात्रियों को ऊंचे दाम में बेची जा रही थी। पुलिस ने रेलवे स्टेशन से दो तस्करों को पकड़ा तो इसका खुलासा हुआ। दोनों के पास 6.20 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
विज्ञापन


बनभूलपुरा थाना प्रभारी दिनेश नाथ महंत ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध हालात में घूम रहे दो युवकों को पकड़ा तो उन्होंने नाम हेमंत चौधरी और देवेंद्र सिंह भंडारी निवासी बिठौरिया नंबर एक बताया। तलाशी लेने पर हेमंत के पास से चार ग्राम और देवेंद्र के पास से 2.20 ग्राम स्मैक बरामद हुई है।
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर लिया है। पकड़ी गई स्मैक की कीमत 20 हजार रुपये है। जांच पड़ताल में सामने आया है कि दोनों कम दाम में स्मैक खरीदकर यहां मोटे दाम में बेच देते हैं। लंबे समय से कारोबार कर रहे हैं रविवार को भी सौदा करने आए थे लेकिन धरे गए। तस्करों को पकड़ने वाली टीम में एसआई विनोद घई व संजीत राठौड़, कांस्टेबल वीरेंद्र पाल, रवि शर्मा, लेखराज शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


टैक्सी और टेंपो चालक से करते थे सौदेबाजी
पुलिस के मुताबिक दोनों तस्कर बरेली से स्मैक खरीदकर लाते हैं फिर रेलवे स्टेशन पर पहाड़ से आने वाले टैक्सी चालक, टेंपो चालक और यात्रियों से स्मैक का सौदा करते थे। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की आवाजाही होने से किसी को शक भी नहीं होता था इसलिए उन्होंने रेलवे स्टेशन को अड्डा बनाया था।


दो दिन में चार तस्कर दबोचे
पुलिस ने दो दिनों में चार तस्कर दबोचे हैं। 11 मई को मुखानी थाना पुलिस ने आरटीओ रोड हनुमान तिराहे से दो तस्कर दबोचे थे। रविवार को पुलिस ने रेलवे स्टेशन से दो तस्कर दबोच लिए।


रेलवे स्टेशन से दो स्मैक तस्कर पकड़े गए, 6.20 ग्राम स्मैक बरामद
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed