फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   देवलचौड़ स्कूल को अराजक तत्वों ने फिर निशाना बनाया

देवलचौड़ स्कूल को अराजक तत्वों ने फिर निशाना बनाया

Wed, 21 Feb 2018 02:32 AM IST
Updated Wed, 21 Feb 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
देवलचौड़ स्कूल को अराजक तत्वों ने फिर निशाना बनाया
हल्द्वानी। देवलचौड़ स्थित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और प्राइमरी पाठशाला की चहारदीवारी की निर्माण कराने की डीएम की घोषणा पर भले ही चार माह में अमल नहीं हो सका लेकिन अराजक तत्वों ने इस स्कूल को फिर अपना निशाना बनाकर बच्चों में दहशत बनाने का काम करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। अराजक तत्वों ने प्राइमरी के बच्चों के अभिलेख फाड़ने के साथ उनके सजावट सामान को तहस नहस कर डाला तथा हाइस्कूल की रसोई का ताला तोड़कर दो गैस सिलेंडर चोरी कर ले गए। इससे स्कूल के अध्यापकों और बच्चों में भय का वातावरण पैदा हो गया है।
विज्ञापन

रामपुर रोड पर देवलचौड़ के पास एक ही परिसर में सरकारी हाइस्कूल और प्राइमरी पाठशाला चल रही है। बीते रविवार की रात अराजक तत्वों ने पहले प्राइमरी पाठशाला की रसोई के ताले तोड़ने की कोशिश की। वे जब इसमें असफल हुए तो उन्होंने दूसरी कक्षाओं के कमरों के ताले तोड़ डाले और कक्षा एक में रखे बच्चों के अभिलेख को फाड़ डाला। इसके बाद दूसरी कक्षा में बच्चों द्वारा बनाए गए सजावटी सामान पर अपना गुस्सा उतारा। इसके बाद अराजक तत्वों ने हाइस्कूल पर धावा बोला तथा रसोई के चैनल और कमरे के ताले तोड़ कर उसमें रखे गैस के दो सिलेंडर चुरा ले गए। कई जगह गंदगी भी की। इस घटना से दोनों स्कूल के अध्यापकों के अलावा बच्चों में दहशत का माहौल है। हाइस्कूल के प्रधानाचार्य विनोद जोशी ने दो गैस सिलेंडर चोरी होने तथा प्राइमरी पाठशाला की प्रधानाध्यापिका विद्यावती ने अभिलेख फाड़ने के संबंध में तहरीर देवलचौड़ पुलिस चौकी में दी है। प्रधानाध्यापिका विद्यावती ने बताया कि स्कूल परिसर में आयेदिन आपत्तिजनक सामग्री पड़ी मिलती है।
विज्ञापन


देवलचौड़ स्कूल को अराजक तत्वों ने फिर बनाया निशाना
बच्चों के अभिलेख फाड़े, दो सिलेंडर चोरी कर ले गए

चार माह पहले स्कूल में की थी आगजनी
देवलचौड़ के प्राइमरी पाठशाला में पिछले वर्ष 23 अक्तूबर को अराजक तत्वों ने कक्षाओं में तोड़फोड़ करने के बाद एक कमरे में आग लगाकर बच्चों की पुस्तकें जला दी थी। बच्चों की पुकार पर डीएम दीपेंद्र कुमार चौधरी ने 25 अक्तूबर को स्कूल का दौरा किया था। उन्होंने दोनों स्कूलों के बच्चों से बात कर घोषणा की थी कि स्कूल की चारदीवारी के साथ ही सीवरेज टैंक का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए पांच लाख की घोषणा की गई। डीएम कहते हैं कि उन्होंने पीडब्ल्यूडी को पांच लाख अवमुक्त कर दिए हैं लेकिन काम तो आज तक नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोई घटना होने पर पीडब्ल्यूडी होगा जिम्मेदार : प्रधानाचार्य
देवलचौड़ हाइस्कूल के प्रधानाचार्य विनोद जोशी ने चोरी की घटना की तहरीर पुलिस को देने के बाद लोनिवि के अधिशासी अभियंता के कार्यालय में लिखित शिकायत दर्ज कराई कि डीएम कार्यालय से पांच लाख की राशि मिलने पर भी अब तक कार्य शुरू नहीं कराया गया है। क्षतिग्रस्त चारदीवारी की वजह से दोनों स्कूलों में पढ़ने वाले पांच सौ से अधिक बच्चों की सुरक्षा को खतरा बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed