{"_id":"5a84a0434f1c1b805a8b9de8","slug":"81518641219-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में घायल छात्र की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में घायल छात्र की मौत
Updated Thu, 15 Feb 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। पीलीभीत में हुए सड़क हादसे में घायल छात्र ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है जबकि बाकी चार की हालत नाजुक है। छात्र की मौत से परिजनों और साथियों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है।
सितारगंज-पीलीभीत मार्ग पर सोमवार रात करीब 10:30 बजे सेंट्रो कार गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में घुस गई थी। इस हादसे में कार सवार शिवम जायसवाल, कार्तिक नेगी निवासी राजपुरा रोड, अजय रावत निवासी गौलापार, दो भाई पंकज, गगन निवासी बरसाती नहर, अभिषेक निवासी भगवानपुर घायल हो गए थे। सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया वहां से एंबुलेंस से नैनीताल रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इधर निजी अस्पताल में भर्ती अभिषेक पुत्र अनिल कुमार की बुधवार रात करीब नौ बजे उपचार के दौरान मौत हो गई। अभिषेक एमबीपीजी कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष का छात्र था जबकि छोटा भाई अभिषेक स्कूल में पढ़ रहा है। अभिषेक के पिता एक बैंक में काम करते हैं। मौत की खबर लगते ही कॉलेज के छात्र अस्पताल में जमा हो गए। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर मोर्चरी में रखवा दिया है।
पीलीभीत में कार ट्रैक्टर ट्रॉली में घुसने से छात्र समेत पांच हुए थे घायल
नैनीताल रोड स्थित एक निजी अस्पताल में था भर्ती