फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   शिप्रा नदी में डूबा भवाली का रोडवेज कर्मी

शिप्रा नदी में डूबा भवाली का रोडवेज कर्मी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2019 02:04 AM IST
विज्ञापन
शिप्रा नदी में डूबा भवाली का रोडवेज कर्मी
नदी में डूबा रोडवेज कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
गरमपानी (नैनीताल)। रातीघाट उत्तरवाहिनी शिप्रा नदी में शुक्रवार दोपहर में रोडवेज कर्मी का शव मिला। सूचना पर पहुंची भवाली और खैरना चौकी पुलिस ने शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेज दिया।
विज्ञापन

हल्द्वानी राजपुरा नई बस्ती श्याम कुमार (38) पुत्र जगदीश चंद्र निवासी परिवहन विभाग भवाली में मैकेनिक के पद पर कार्यरत था। वह अपने दोस्त काठगोदाम रोडवेज में इलैक्ट्रीशियन के पद पर तैनात योगेश चंद्र आर्य पुत्र पूरन चंद्र आर्य निवासी नौकुचियाताल भीमताल के साथ बृहस्पतिवार को नहाने के लिए रातीघाट स्थित शिप्रा नदी में पहुंचे। नदी में नहाने के बाद योगेश चंद्र श्याम के कहने पर घर आ गया। शुक्रवार सुबह जब योगेश ने श्याम कुमार को फोन किया, लेकिन श्याम का फोन नहीं लगा। इस पर उसने उसके घर पर फोन किया तो पता चला कि श्याम घर नहीं पहुंचा है। योगेश उसे ढूंढता हुआ रातीघाट पहुंचा, जहां उसने श्याम को पानी में डूबा देखा। इसकी सूचना उसने भवाली कोतवाली और खैरना पुलिस को दी। सूचना पर कोतवाल आशुतोष कुमार और खैरना चौकी प्रभारी हरीश पुरी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन

योगेश ने बताया कि बृहस्पतिवार को श्याम और उसने शिप्रा नदी में नहाया। इसके बाद वह घर चला गया। श्याम की दो लड़कियां और एक लड़का है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेज दिया है। भीमताल सीओ आरएस नबियाल ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिप्रा नदी में डूबा भवाली का रोडवेज कर्मी
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, दोस्त के साथ गया था नहाने
दोस्त आ गया था घर, रोडवेज कर्मी नहीं आया
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed