फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   होटल कर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

होटल कर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2019 02:26 AM IST
विज्ञापन
होटल कर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
demo pic - फोटो : अमर उजाला
रामनगर (नैनीताल)। एक रिजॉर्ट के माली की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। परिजनों ने हत्या का शक जताया तो पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

नई बस्ती लालढांग निवासी हरज्ञान सिंह (46 वर्ष) पुत्र स्व. रामस्वरूप ग्राम ढिकुली स्थित द कॉर्बेट रिवर साइड रिजॉर्ट में माली था। बृहस्पतिवार शाम छह बजे ड्यूटी के बाद वह अपने कमरे में चला गया था। शुक्रवार सुबह कुछ साथियों ने उसे अपने कमरे के बाहर देखा था, लेकिन शुक्रवार अपराह्न चार बजे जब एक कर्मचारी हरज्ञान को बुलाने उसके कमरे मेें गया तो वह बेहोश मिला। होटल के अन्य कर्मचारी उसे संयुक्त चिकित्सालय लाए तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। होटल के कर्मचारी हरज्ञान का शव उसके घर ले गये तो परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की। परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग करने लगे। आधी रात को गांव पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी मेें रखवा दिया। शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। लालढांग में ही रह रहे हरज्ञान के साले हरीश बिष्ट ने होटलकर्मियों पर शक जता मामले की जांच की मांग की। पुलिस का कहना है कि लिखित शिकायत के आधार पर ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

संदिग्ध परिस्थितियों में होटल कर्मी की मौत
परिजनों ने जताया हत्या का शक, जांच शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed