फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   यात्री का बैग लेकर उचक्का फरार

यात्री का बैग लेकर उचक्का फरार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 02:16 AM IST
विज्ञापन
यात्री का बैग लेकर उचक्का फरार
हल्द्वानी। कोतवाली से सौ मीटर दूरी पर स्थित रोडवेज बस स्टेशन से एक उचक्का दिल्ली जा रहे यात्री का बैग लेकर भाग गया। उसमें हजारों रुपये के जेवर सूचना पर पुलिस ने रोडवेज परिसर से सीसीटीवी फुटेज देखी। हालांकि फुटेज में उचक्के की तस्वीर साफ नजर नहीं आ रही है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने की बजाय आरोपी को टरका दिया।
विज्ञापन

अल्मोड़ा के धौलादेवी ब्लॉक स्थित ग्राम कासनी निवासी पूरन चंद्र पांडे पुत्र नारायण दत्त पांडे दिल्ली के उत्तमनगर में परिवार समेत रहते हैं। उनका दिल्ली में बुटीक का कारोबार है। कुछ दिन पहले वह अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए अल्मोड़ा गए थे। शनिवार की सुबह वह दिल्ली जा रहे थे। अल्मोड़ा से वह केमू की बस से हल्द्वानी पहुंचे। इसके बाद दिल्ली की बस में सवार हुए। पूरन बस से उतरकर कुछ सामान लेने गए। इसी बीच एक उचक्का उनका बैग लेकर चला गया। पांडे ने बताया कि बैग में सोने की नथ, मांग टीका, मंगलसूत्र समेत कपडे़, जरूरी सामान था। उन्होंने रोडवेज डिपो के अधिकारियों, पुलिस को सूचना दी। सीसीटीवी में उचक्का तो दिखा, लेकिन उसकी फुटेज साफ नहीं दिखी। वह कोतवाली की तरफ से बस स्टेशन पर आता दिख रहा है। कोतवाली पुलिस ने पांडे को आश्वासन देकर चलता कर दिया कि वह अपने कैमरे में आरोपी की फोटो देखेंगे।
विज्ञापन


कोतवाली के पास यात्री का बैग लेकर उचक्का फरार
बैग में जेवर, कपडे़ थे, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने की बजाय पीड़ित को टरकाया
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed