फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   मंगलपड़ाव में गोदाम से पकड़ी गई 52 लाख की शराब

मंगलपड़ाव में गोदाम से पकड़ी गई 52 लाख की शराब

Sat, 02 Jun 2018 02:35 AM IST
Updated Sat, 02 Jun 2018 02:35 AM IST
विज्ञापन
मंगलपड़ाव में गोदाम से पकड़ी गई 52 लाख की शराब
हल्द्वानी। आबकारी आयुक्त की सूचना पर मंडलीय प्रवर्तन दल ने मंगलपड़ाव में छापा मारकर अवैध गोदाम से 1600 पेटी देशी शराब बरामद की। बरामद शराब की कीमत 52 लाख बताई जा रही है। शराब व्यवसायी का रसूख इतना है कि आबकारी अधिकारी भी नाम बताने से हिचक रहे हैं।
विज्ञापन


आबकारी आयुक्त बी षड़मुगम् को बृहस्पतिवार को गोपनीय सूचना मिली कि मंगलपड़ाव स्थित एक अवैध गोदाम में काफी मात्रा में शराब रखी गई है। शिकायत के आधार पर हल्द्वानी के निरीक्षक महेंद्र सिंह बिष्ट ने आबकारी टीम के साथ संबंधित मकान में छापा मारा। आबकारी दस्ते ने एक गोदाम से 1600 पेटियों में रखी देशी शराब बरामद की। छानबीन से पता चला कि बरामद शराब एक साल पुरानी है। महंगे दामों पर बेचने के लिए शराब छिपाकर रखी गई थी। छापा दस्ते ने शराब को बरामद करने के बाद मकान मालिक को नोटिस भेज दिया है।
विज्ञापन


मकान मालिक ने अभी यह नहीं बताया है कि गोदाम के लिए उसने कितने रुपये पर किस व्यक्ति को कमरा उपलब्ध कराया था। पता चला है कि बरामद शराब सत्ता पक्ष के किसी रसूखदार की है। इसी कारण किसी व्यक्ति को गिरफ्तार नहीं किया गया है। जिला आबकारी अधिकारी पवन कुमार ने इस मामले में निरीक्षक से विस्तृत जानकारी मांगी है। कोई अधिकारी यह बताने के लिए तैयार नहीं है कि आखिर शराब किस रसूखदार की है। छापे की जानकारी मिलने पर शराब के दुकानदार सकते में आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



मंगलपड़ाव में छापा मारकर पकड़ी गई 52 लाख की शराब
रसूखदार शराब कारोबारी का नाम लेने से डर रहे आबकारी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed