फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   मदद के लिए आई कार ने घायल किसान को रौंदा मौत

मदद के लिए आई कार ने घायल किसान को रौंदा मौत

Fri, 20 Apr 2018 02:35 AM IST
Updated Fri, 20 Apr 2018 02:35 AM IST
विज्ञापन
मदद के लिए आई कार ने घायल किसान को रौंदा मौत
मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी। कमलुआगांजा पेट्रोल पंप के पास मंगलवार रात बड़ा हादसा हो गया। बाइक रपटने से वह सड़क पर गिरे तो मदद को आई कार ने उन्हें रौंद दिया। परिजनों ने पार्टी में बुलाकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में कार सवार युुवकों से पूछताछ की। युवकों का कहना है कि स्पीड अधिक होने के कारण हादसा हो गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गैस गोदाम रोड निवासी मोहन पाठक (48) बुधवार की रात करीब 11 बजे बाइक लेकर चेतराम जोशी के नाती हिमांशु जोशी के शादी की पार्टी में गए थे। देर रात वह वह बाइक से घर लौट रहे थे। कमलुआगांजा स्थित एक पेट्रोल पंप के सामने बाइक रपट गई। घायल होकर गिरने पर मोहन ने अपने भतीजे सोनू को कॉल किया। बताया कि वह सड़क हादसे में घायल हो गए हैं। सोनू ने अपने दोस्तों से मदद करने का अनुरोध किया। पार्टी में आए दोस्त कार से मोहन को लेने के लिए पहुंचे। कार से उन्होंने घायल होकर कराह रहे मोहन को रौंद दिया। स्थिति गंभीर होने पर कार सवार घायल मोहन को लेकर नैनीताल रोड टेढ़ीपुलिया स्थित एक निजी चिकित्सालय पहुंचे। यहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के शिकार किसान दो भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी दो बच्चे मयंक (07) और गरिमा (06) हैं।
विज्ञापन


घर से बुलाकर मारा गया
मोहन पाठक के मामा मोहन बिरखानी ने बताया कि उनके भांजे को रात में कॉल कर पार्टी में बुलाया गया। हत्या करने के बाद कातिल शव छोड़कर भाग निकले। इस मामले में पुलिस को कार्रवाई करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में नहीं निकला हत्या का मामला
उपनिरीक्षक संजय जोशी ने बताया कि परिजनों के आरोप के आधार पर पुलिस ने कार सवार पंकज सिंह कैड़ा, हीरानगर निवासी राहुल वर्मा, संजय भंडारी, आदर्श नगर निवासी अविनाश वर्मा और गणेश को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ की। युवकों ने बताया कि सोनू के कहने पर वे कार से मोहन पाठक को लेने के लिए निकले थे। पंकज सिंह कैड़ा कार करीब 100 किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड से चला रहा था। उसने पेट्रोल पंप के पास ब्रेक मारे लेकिन कार ने मोहन पाठक को ही रौंदा दिया। घटना के बाद वे घायल मोहन पाठक को लेकर सेंट्रल के बाद बृजलाल अस्पताल लेकर गए थे लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि परिजनों से लिखित शिकायत मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed