फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   एनएच किनारे फेंकी गई युवती के शव की शिनाख्त नहीं

एनएच किनारे फेंकी गई युवती के शव की शिनाख्त नहीं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
एनएच किनारे फेंकी गई युवती के शव की शिनाख्त नहीं
ज्योलीकोट (नैनीताल)। नलेना और आमपड़ाव के बीच एनएच किनारे सोमवार शाम मिली युवती के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। सीओ सिटी विजय थापा ने बताया कि शिनाख्त के लिए शव को तीन दिन मोर्चरी में रखा गया है। इसके बाद ही पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। कहा कि अभी कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। युवती की हत्या से संबंधित जानकारी जुटाने के लिए आसपास के थानों से संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन

बीते दिवस नलेना आम पड़ाव के मध्य एक युवती का शव पड़ा मिला था। पुलिस के मुताबिक युवती की हत्या कर शव को ठिकाने लगाने के लिए यहां फेंका गया। पुलिस इस मामले में कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। वहीं शव को जिस तरीके से ठिकाने लगाने की कोशिश की गई है, उससे प्रतीत होता है कि इस कार्य में लिप्त या तो इस मार्ग की स्थिति से पूरी तरह वाकिफ नहीं थे, या फिर बेहद हड़बड़ी में उन्होंने शव को ठिकाने लगाने का काम किया है। क्योंकि शव को पैरापिट से मात्र चार-पांच फुट नीचे ही छोड़ दिया गया था। फिलहाल शव की शिनाख्त और इसका राज खोलना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बना है।
विज्ञापन


एनएच किनारे फेंकी गई युवती के शव की शिनाख्त नहीं
ज्योलीकोट के आमपड़ाव में मिला था युवती का शव

चाई-छन शब्द भी बना पहेली
युवती के बाएं हाथ में गुदा शब्द चाई-छन भी पहेली बना है। आम तौर पर इस तरह के शब्द प्रचलन में नहीं के बराबर होते हैं। खासकर टेंटू में भी इस तरह के शब्द कम ही होते हैं। वहीं गूगल में खोजबीन में उक्त शब्द चाई-छन थाईलैंड के दक्षिण पश्चिम प्रांत ओंगथोंग के एक जिले का नाम दर्शाया मिला। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या युवती का थाईलैंड से कोई संबंध है। फिलहाल पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed