फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   एसटीएच में दीपक को आ रहा होश, बयान लेने द्वाराहाट पुलिस नहीं हुई रवाना

एसटीएच में दीपक को आ रहा होश, बयान लेने द्वाराहाट पुलिस नहीं हुई रवाना

Sun, 28 Oct 2018 10:52 PM IST
Updated Sun, 28 Oct 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
एसटीएच में दीपक को आ रहा होश, बयान लेने द्वाराहाट पुलिस नहीं हुई रवाना
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। राजकीय पॉलीटेक्निक के दो छात्रों द्वारा जहर पीने के मामले से क्षेत्र में सनसनी का माहौल बरकरार है। इस मामले में एक छात्र पंकज पांडेय की मौत हो गई है। जबकि दूसरा छात्र एसटीएच हल्द्वानी स्थित आईसीयू में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। बताया गया है कि दीपक मिश्रा को कभी-कभी होश आ रहा है, लेकिन द्वाराहाट पुलिस उसके बयान लेने के लिए अभी तक रवाना नहीं हुई है।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि दीपक अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है। मृतक छात्र पंकज पांडेय के शव का रविवार को रानीखेत राजकीय अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन


मालूम हो कि राजकीय पॉलीटेक्निक द्वाराहाट में इलेक्ट्रॉनिक्स तृतीय वर्ष के दो छात्रों ने शुक्रवार की देर रात जहर पी लिया था। इसमें से एक छात्र कुंस्यारी निवासी पंकज पांडेय पुत्र दयाल पांडेय का शव संदिग्ध हालत में विमांडेश्वर मार्ग पर पुलिस को बरामद हुआ था। जबकि इलेक्ट्रॉनिक तृतीय वर्ष का छात्र फरीदाबाद निवासी दीपक मिश्रा पुत्र धनीराम यहां हाट वार्ड में किराए में रहता था। गंभीर हालत में उसे हल्द्वानी एसटीएच रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि दीपक को कभी -कभी होश आ रहा है। पुलिस एसआई बृजमोहन भट्ट ने बताया कि वह लोग दीपक के बयान लेने अभी रवाना नहीं हुए हैं, क्योंकि वह बयान देने की की स्थिति में नहीं है। जैसे ही वह बयान देने की स्थिति में आ जाएगा, उसके बयान लिए जाएंगे। दीपक के बयानों के बाद ही स्थिति साफ होने की उम्मीद है। मृतक छात्र पंकज पांडेय के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed