फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   महिला ने जहर खाकर जान दी

महिला ने जहर खाकर जान दी

Wed, 20 Sep 2017 02:51 AM IST
Updated Wed, 20 Sep 2017 02:51 AM IST
विज्ञापन
महिला ने जहर खाकर जान दी
हल्द्वानी। राजपुरा की एक महिला ने घर के सामने जहर खा लिया। पास से गुजर रही पुलिस ने महिला के मुंह से झाग निकलते देखा तो इसकी सूचना पड़ोसियों को दी। परिजन महिला को एसटीएच अस्पताल लेकर गए, जहां उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। माना जा रहा है कि आर्थिक स्थिति खराब होने से महिला ने जान दी है।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह राजपुरा निवासी पेंटर रमेश कुमार रोज की तरह अपने काम पर चला गया। घर में अकेली मौजूद पत्नी सुनीता (35) ने शाम के समय जहर खा लिया। इस बीच रास्ते से गुजर रही पुलिस टीम ने देखा कि महिला के मुंह से झाग निकल रहा है, तो उन्हें समझते देर नहीं लगी कि महिला ने जहर खाया है। पुलिस पड़ोस के लोगों को इसकी सूचना देकर चली गई। पड़ोसियों ने महिला के पति को बुलाया। परिजन उसे लेकर एसटीएच गए। अस्पताल में उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। पूछने पर पति ने बताया कि उसके चार बच्चे हैं। पत्नी ने क्यों जहर खाया। इस बारे में उसे जानकारी नहीं है, लेकिन घर में पहले से आर्थिक परेशानी है। मेडिकल चौकी पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed