{"_id":"5c7844d9bdec224c164edadd","slug":"51551385817-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेड लाइट का उल्लंघन किया तो डीएल निलंबित होगा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेड लाइट का उल्लंघन किया तो डीएल निलंबित होगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। मुखानी चौराहे पर रेड लाइट का उल्लंघन करने वालों की खैर नहीं। यातायात पुलिस जुर्माना वसूलने के साथ ही डीएल निलंबित करने की कार्रवाई भी करेगी। वहीं बृहस्पतिवार को पुलिस रेड लाइट का उल्लंघन करने पर दो लोगों को पकड़ा।
यातायात निरीक्षक महेश चंद्रा ने बताया कि मोटर वाहन अधिनियम की धारा 119 के तहत रेड लाइट का उल्लंघन करने पर संबंधित व्यक्ति का डीएल निलंबित किया जाएगा और संबंधित धाराओं के तहत जुर्माना भी वसूला जा रहा है। बृहस्पतिवार को जिन दो लोगों को पकड़ा है, उनके डीएल को निलंबित करने की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। इसी प्रकार यातायात विभाग ओवरलोडिंग, तेज रफ्तार, भार वाहन में सवारी भरने पर, गलत ढंग से गाड़ी चलाने पर और शराब पीकर वाहन चलाने पर डीएल निलंबन की कार्रवाई करता है।
रेड लाइट का उल्लंघन किया तो डीएल निलंबित होगा
मुखानी चौराहे पर दो लोग पकड़े गए
छह माह बाद जली रेड लाइट
यातायात निरीक्षक ने बताया कि कंट्रोलर की गड़बड़ी के चलते मुखानी चौराहे की लाइट छह माह पहले खराब हो गई। जिला प्रशासन ने लाइट को ठीक कराया है। अब रेड और अन्य लाइटें जलाई जा रही हैं।