{"_id":"5bb3c3fd867a557fe2537e44","slug":"51538507773-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूनम हत्याकांड में अंकित को छोड़ा गया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूनम हत्याकांड में अंकित को छोड़ा गया
Updated Wed, 03 Oct 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। चर्चित हत्याकांड में उठाए गए कपड़ा व्यवसायी के भांजे अंकित बंसल को पुलिस ने पूछताछ के बाद छोड़ दिया है। अब अंकित की ओर से दी गई जानकारी की पुलिस तस्दीक करने में जुट गई। अभी तक पुलिस ने घटना के संबंध में युवती से भी पूछताछ नहीं की है।
बताया जा रहा है कि अंकित बंसल ने पुलिस को काफी जानकारियां दी है। एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव ने बताया कि अंकित को छोड़ दिया गया है। उसके बयान के आधार पर कुछ लोगों को बुलाया गया है। कॉल डिटेल के आधार पर लोकेशन तस्दीक की जा रही है। अभी तक कोई ऐसा नहीं मिला जिनकी लोकेशन घटना के समय की रात गोरा पड़ाव में हो। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि अभी कुछ तथ्य सत्यापित किए जा रहे हैं। अंकित के परिजनों को बताया गया कि वह बिलकुल पाक साफ नहीं है। आवश्यकता पड़ने पर पूर्व में आए लोगों से पुलिस पूछताछ करेगी। इधर घटना का खुलासा नहीं होने से लोग पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहे हैं। गैर प्रांतों में भेजी गई पुलिस टीमों को भी कुछ नहीं मिल सका है। घटना के एक माह बाद भी सीसीटीवी में आए संदिग्ध की पुलिस शिनाख्त नहीं कर सकी है। इधर एसटीएफ की टीमेें पुलिस के साथ मिलकर छानबीन कर रही है। पुलिस की किसी टीम को लीड नहीं मिल रही है।