{"_id":"5b4271954f1c1ba1288b5643","slug":"51531081109-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी समारोह से नोटों से भरा बैग चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी समारोह से नोटों से भरा बैग चोरी
Updated Mon, 09 Jul 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। रामपुर रोड स्थित गार्डन में आयोजित शहर के प्रतिष्ठितव्यवसायी की शादी से शनिवार रात चोरों ने नोटों से भरा बैग चुरा लिया। इससे बारात में अफरातफरी का माहौल हो गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली लेकिन चोर पुलिस के हाथ नहीं लग सके।
रामपुर रोड गली नंबर दो निवासी व्यवसायी हेतांग अरोरा की शादी शनिवार रात आगरा की एक युवती से गार्डन में हो रही थी। जयमाल के दौरान लोग फोटो खिंचाने और नवदंपति आशीर्वाद देने में मशगूल थे। लिफाफों से भरा भूरे रंग का बैग लेकर हेतांग की मां मधु अरोरा स्टेज के सामने बैठी थी। इसी बीच कुछ देर के लिए दूल्हे की मां का ध्यान बैग से हटा तो चोरों ने बैग चुरा लिया। चर्चा है कि बैग में करीब 800 लिफाफे रखे थे। बैग गायब होने पर दूल्हे की मां ने शोर मचाया। इससे बारात में अफरातफरी रही। घटना से दूल्हे की नानी निशा रानी की तबियत खराब हो गई। एसटीएच के पास स्थित निजी चिकित्सालय में उनका प्राथमिक उपचार किया गया। मिठाई व्यवसायी कमल सुखीजा ने बताया कि हेतांग उनका भांजा है। बैग में रखे रुपये के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं है। उन्होंने घटना से एसएसपी जन्मेजय खंडूरी को अवगत कराया। जानकारी मिलने पर तत्काल टीपीनगर पुलिस चौकी प्रभारी अजेंद्र कुमार पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस प्रशासन चोरों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली है।