फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   गोली मारकर हत्या

गोली मारकर हत्या

Fri, 06 Jul 2018 02:00 AM IST
Updated Fri, 06 Jul 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
गोली मारकर हत्या
firing - फोटो : Demo photo
हल्द्वानी। कालाढूंगी रोड पर कालूसिद्ध मंदिर पिकेट पुलिस से सौ कदम की दूरी पर रिटायर्ड सैन्यकर्मी ने दुकान में घुसकर व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली की आवाज सुनकर व्यापारी के कर्मचारी और पड़ोसियों ने आरोपी को पकड़ लिया। पिटाई करने के बाद लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। घटना का कारण मोबाइल मरम्मत को लेकर विवाद बताया जा रहा है।
विज्ञापन

कोहली गार्डन ठंडी सड़क निवासी कुश बख्शी (36) की कालाढूंगी रोड पर कालू सिद्ध मंदिर के पास मोबाइल की दुकान है। बृहस्पतिवार की रात पौने आठ बजे वह अपनी दुकान में बैठा था। इस बीच दुकान में घुसकर रिटायर्ड सैन्यकर्मी ने दुकान में घुसकर उसकी कनपटी पर बंदूक सटाकर गोली मार दी। गोली लगते ही वह लहूलुहान दुकानदार गिर पड़ा। दुकान में मौजूद कर्मचारी गौरव आर्या के शोर मचाने पर पड़ोस के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने आरोपी को धर दबोचा। पिटाई करने के बाद लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस घायल दुकानदार को लेकर भोटिया पड़ाव और नैनीताल रोड स्थित निजी अस्पतालों में गई लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पकड़ा गया आरोपी मोहन सिंह काफली गैर बागेश्वर का रहने वाला है। पूछताछ से पता चला कि मोहन दिन में अपना मोबाइल ठीक करने के लिए दुकान में आया था। इस बीच मोबाइल बनाने से इनकार करने पर उसने मोबाइल पटक दिया था। पता चला कि इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि वह शाम तक बदला लेने की बात कहकर चला गया। पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed