{"_id":"5ccf4d4cbdec22072a5524fc","slug":"41557089612-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदन हत्याकांड में चार संदिग्धों का मोबाइल पुलिस ने कब्जे में लिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चंदन हत्याकांड में चार संदिग्धों का मोबाइल पुलिस ने कब्जे में लिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। चंदन हत्याकांड के मामले में पॉलीग्राफ टेस्ट कराने के लिए पुलिस को सीबीआई से समय नहीं मिला है। पुलिस ने चार संदिग्ध लोगों का मोबाइल सेट जांच कराने के लिए रविवार को अपने कब्जे में ले लिया।
गौलापार पश्चिमी खेड़ा निवासी किसान चंदन सिंह बजवाल (67) की घर की चहारदीवारी से सटे ट्यूबवेल परिसर में 24 फरवरी की रात मिला था। कातिलों ने गला दबाकर किसान की हत्या की थी। पुलिस ने मौके से बरामद खाना, कपड़े, खून आदि साक्ष्यों को जांच के लिए देहरादून और रुद्रपुर स्थित दो प्रयोगशालाओं को भेज दिया था। घटना के बाबत संदेह से दायरे में आए किसान के आठ करीबियों का टेस्ट कराने के लिए पुलिस अदालत से आदेश हासिल कर चुकी है। टेस्ट कराने के लिए जिला पुलिस ने सीबीआई को पत्र भेजा है लेकिन अभी तक टेस्ट के लिए समय निर्धारित नहीं हुआ है। इस बारे में काठगोदाम थानाध्यक्ष कमाल हसन ने बताया कि संदेह के दायरे में आए चार लोगों का मोबाइल रविवार को जांच के लिए कब्जे में ले लिया। पुलिस का कहना है कि अदालत से आदेश मिलने के बाद मोबाइल सेट जांच के लिए चंडीगढ़ या अन्य लैब में भेजा जाएगा। चंडीगढ़ लैब से डीलिट मैसेज भी फिर हासिल किए जा सकते हैं।
चंदन हत्याकांड : चार मोबाइल जांच के लिए भेजे जाएंगे चंडीगढ़
अभी पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए सीबीआई से नहीं मिला समय